Karnataka GK: सरकारी नौकरी (Government Jobs) पाने की इच्छा हर किसी की होती है। हर कोई सरकारी पद पर विराजमान होना चाहता ही है लेकिन ये इतना आसान काम नहीं है। इसके लिए काफी मेहनत और परिश्रम की ज़रूरत होती है। 1 नवंबर, 1956 को गठित कर्नाटक (Karnataka) राज्य में भी राज्य स्तरीय तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं (competitive exams) का आयोजन समय-समय पर होता ही रहता है। पहले मैसूर के नाम से जाने जाने वाले कर्नाटक राज्य की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कन्नड़ है। अगर आप कर्नाटक राज्य के बारे में सामान्य ज्ञान हासिल करना चाहते हैं तो आपको आपके हर सवाल का जवाब हम यहां दे रहे हैं इस लंबी चौड़ी प्रश्नावली के ज़रिए आप कर्नाटक राज्य के बारे में अहम जानकारी हासिल कर सकते हैं।
अगर आप कर्नाटक राज्य के किसी भी सरकारी एग्ज़ाम में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो ज़ाहिर सी बात है आपको राज्य के बारे में हर जरूरी जानकारी होनी ही चाहिए। लिहाज़ा हम आपके लिए कर्नाटक राज्य से जुड़ी तमाम जानकारी यहां उपलब्ध करवा रहे हैं जिससे आपको परीक्षा संबंधी सभी सवालों के जवाब आसानी से मिल जाएं। यहां आपको राज्य की भौगोलिक स्थिति, राजनीति, इतिहास से संबंधित प्रश्न व उत्तर दिए जा रहे हैं।
| प्रशन | उत्तर |
| कर्नाटक का स्थापना दिवस | 1 नवंबर 1956 |
| कर्नाटक की राजधानी | बंगलुरू |
| कर्नाटक की राजकीय भाषा | कन्नड |
| कर्नाटक के पहले मुख्यमंत्री |
श्री के चेंगलाराय रेड्डी जी
|
| कर्नाटक के पहले राज्पाल |
श्री जयचमराजा वोडेयार बहादुर जी
|
| कर्नाटक का राजकीय पशु | हाथी |
| कर्नाटक का राजकीय फूल | कमल |
| कर्नाटक का राजकीय पेड | चंदन का पेड |
| कर्नाटक का राजकीय पक्षी | इंडियन रोलर |
| कर्नाटक का क्षेत्रफल |
191791 वर्ग किलोमीटर
|
| कर्नाटक का सबसे बडा नगर | बंगलुरू |
| कर्नाटक के प्रमुख लोक नृत्य |
यक्षगान, कुनीता, कर्गा, लाम्बी, आदि
|
| कर्नाटक की प्रमुख नदीयॉ |
कावेरी, कृष्णा, तुंगभद्रा, सरस्वती, कालिंदी
|
| कर्नाटक की सीमाऐं |
गोवा, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल
|
| कर्नाटक का प्रमुख कृषि उत्पादन |
धान, चावल, ज्वार, रागी, बाजरा, मक्का आदि
|
| कर्नाटक के प्रमुख पर्यटक स्थल |
वृंदावन गार्डन, मैसूर पैलेस, हिम्पी, गुलबर्मा आदि
|
| कर्नाटक के प्रमुख उद्योग |
सोना, लौह खनिज, तांबा, मैंगनीज, चूना पथ्थर, क्रोमाइट आदि
|
| कर्नाटक में जिलों की संख्या | 30 |
| कर्नाटक में लोक सभा की सीटें | 28 |
| कर्नाटक में राज्यसभा की सीटें | 12 |
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…