मनोरंजन

32 साल के इस शख्स का दावा, कहा- ऐश्वर्या राय है मेरी मां, लंदन में हुआ हूं पैदा

भारत की सुप्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल की बेटी होने का दावा एक महिला ने पिछले दिनों किया था। अब 32 साल के एक युवक ने बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन का बेटा होने का दावा किया है। इस शख्स ने कहा है कि वर्ष 1988 में उसका जन्म हुआ था और उस वक्त ऐश्वर्या राय 15 वर्ष की थीं। इस बारे में एक खबर स्पॉटबॉय में प्रकाशित की गई है।

संगीत कुमार है नाम

Sanjeevnitoday

इस खबर के मुताबिक इस व्यक्ति का नाम संगीत कुमार बताया जा रहा है। एक इंटरव्यू में संगीत कुमार की ओर से यह दावा किया गया है कि वह ऐश्वर्या राय का बेटा है। साथ ही उसने यह भी बताया है कि उसका जन्म आईवीएफ यानी कि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन के जरिए लंदन में हुआ है। संगीत कुमार की ओर से इस मैगजीन को दिए गए साक्षात्कार में यह दावा किया गया है कि दो वर्षों तक ऐश्वर्या राय के पेरेंट्स द्वारा उसकी देखभाल तक की गई है। उसके मुताबिक उसके पिता वेदिवेलू रेड्डी उसके बाद उसे विशाखापत्तनम ले आए थे।

नष्ट कर दिए सारे दस्तावेज

Filmipop

संगीत कुमार के हवाले से यह भी बताया गया है कि उसके जन्म से जुड़े सभी दस्तावेज उसके रिश्तेदारों द्वारा नष्ट कर दिए गए। यदि उसके पास ये दस्तावेज आज भी मौजूद होते तो वह ठोस तरीके से यह दावा कर पाने की स्थिति में होता। संगीत कुमार जो कि ऐश्वर्या राय के अपनी मां होने का दावा कर रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा है कि अपनी मां ऐश्वर्या राय के साथ वह बहुत जल्द मुंबई में शिफ्ट होने की इच्छा रखते हैं। संगीत कुमार कर्नाटक के मंगलोर के निवासी हैं। संगीत कुमार नाम के इस शख्स के बारे में जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया में आनी शुरू हुई, इसके बाद उनका जमकर मजाक बनाया जाने लगा। सोशल मीडिया में लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। इससे पहले भी जब मीडिया के सामने संगीत कुमार आये थे तो यह मामला पुलिस तक पहुंच गया था। पुलिस की ओर से संगीत कुमार को मानसिक रूप से बीमार बताया गया था।

अनुराधा पौडवाल का मामला

Nari

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सिंगर अनुराधा पौडवाल को भी केरल की रहने वाली करमाला मोडेक्स द्वारा अपनी बायोलॉजिकल मां बताया गया था। सबूत के तौर पर उसने यह भी बताया था कि उनके पिता और अनुराधा पौडवाल एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त रहे थे। करमाला की ओर से यह दावा भी किया गया था कि अनुराधा पौडवाल के साथ उनके पिता की दोस्ती से जुड़े कई सबूत भी उनके पास मौजूद हैं। अनुराधा पौडवाल की उम्र इस वक्त 67 साल की है, जबकि यह महिला 45 वर्ष की है। उसने कहा था कि अनुराधा पौडवाल की बेटी होने की बात उसे अभी कुछ वक्त पहले ही मालूम हुई है। उसने बताया था कि करमाला को यह सच उसके पिता ने अपने अंतिम दिनों में बताया था।

सच आखिर है क्या?

Leggosip

एक के बाद एक लगातार दो इस तरह के मामले सामने आने के बाद बॉलीवुड में हड़कंप तो जरूर मच गया है। हालांकि इन दोनों के दावों में कितनी सच्चाई है, यह तो जांच के बाद ही साफ हो सकता है। ऐश्वर्या राय के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस वक्त वे फिल्म निर्देशक मणिरत्नम की तमिल फिल्म Ponniyin Selvan में नजर आने वाली हैं। ऐश्वर्या राय ने मणिरत्नम के साथ फिर से काम करने को लेकर कहा था कि उन्हें बहुत ही अच्छा अनुभव हुआ है। उन्होंने मणिरत्नम को अपना गुरु बताते हुए यह भी कहा था कि वे देश के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

13 hours ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

2 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

1 week ago