मनोरंजन

विलेन बनकर भी छा गए थे ये हीरो, रोल देख खौफ खा उठे थे दर्शक

शाहरुख खान और संजय दत्त जैसे बॉलीवुड के जाने-माने कलाकारों को तो दर्शकों ने हीरो की तौर पर देखा ही है, लेकिन जब इन्हीं हीरो ने विलेन का भी रोल किया है तो इसकी वजह से भी उन्होंने बड़ी सुर्खियां बटोरी हैं। नकारात्मक भूमिका बड़े पर्दे पर निभाने के दौरान इन्होंने न केवल अपने अभिनय, बल्कि साथ में अपने लुक्स के साथ भी कई प्रयोग किए हैं। उदाहरण के लिए शाहरुख खान ने डर में एक अलग ही तरह का अभिनय किया। उसी तरीके से संजय दत्त का कांचा चीना वाला रोल और रणवीर सिंह का खिलजी वाला अभिनय बॉलीवुड में छा गया था। यहां हम आपको ऐसे ही पांच अभिनेताओं के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने केवल हीरो का ही नहीं, बल्कि विलेन का भी रोल करके खूब नाम कमाया।

शाहरुख खान [Shahrukh Khan]

India Tv News

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के बादशाह के नाम से मशहूर शाहरुख खान का आता है। वर्ष 1993 में दीवाना फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले शाहरुख खान ने डर, बाजीगर और अंजाम जैसी कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई है। विशेषकर फिल्म डर में उनके विलेन के किरदार को देखकर लोगों में खौफ पैदा हो गया था। इसकी वजह से भी उन्हें विशेष पहचान मिल पाई थी और बॉलीवुड में अपने नाम का सिक्का जमाने में वे कामयाब हो गए थे। साथ ही फिल्म बाजीगर में उनके नकारात्मक किरदार को खूब सराहा गया था।

संजय दत्त [Sanjay Dutt]

Youtube

संजय दत्त ने भी हीरो के अलावा कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई है। वर्ष 1993 में आई फिल्म खलनायक में उनका किरदार आज भी लोगों के जेहन में बसा है। इसके अलावा संजय दत्त ने फिल्म वास्तव, जंग एवं मुसाफिर में भी विलेन की भूमिका कमाल तरीके से निभाई थी। साथ ही फिल्म अग्निपथ में उनके किरदार कांचा चीना को भी खूब पसंद किया गया था।

सैफ अली खान [Saif Ali Khan]

India

सैफ अली खान भी इस मामले में पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने भी कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभा कर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वर्ष 2006 में आई फिल्म ओमकारा में सैफ अली खान के नकारात्मक रोल को कभी भुलाया नहीं जा सकता, जिसमें लंगड़ा त्यागी बनकर उन्होंने दर्शकों को हैरत में डाल दिया था। यह उनका कभी न भुलाने वाला रोल था। साथ ही वर्ष 2017 में आई फिल्म रंगून में भी उनके विलेन के रोल को खूब सराहा गया था।

रणवीर सिंह [Ranveer Singh]

Indianexpress

वर्तमान में बॉलीवुड के सबसे बड़े नामों में से एक रणवीर सिंह ने जब फिल्म पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया तो इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। न केवल अपने लुक्स, बल्कि अभिनय से भी रणवीर सिंह ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया। भले ही शुरुआत में फिल्म का विरोध हुआ, लेकिन रिलीज होने के बाद फिल्म ने जबरदस्त कामयाबी हासिल की। रणवीर सिंह के फिल्मी करियर में भी यह फिल्म मील का पत्थर साबित हुई थी।

अक्षय कुमार [Akshay Kumar]

Financialexpress

बॉलीवुड की फिल्मों में जब हीरो के विलेन की भूमिका निभाने की बात होती है तो इनमें अक्षय कुमार भी पीछे नहीं हैं। फिल्म अजनबी के साथ ब्लू और खिलाड़ी 420 में भी उन्हें विलेन का किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है। इसके अलावा वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई 2 में उनकी विलन के रूप में बड़ी सराहना हुई थी। खासकर फिल्म 2.0, जो हाल ही में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में विलेन के किरदार में उनके लुक्स के साथ उनके अभिनय की दर्शकों ने खूब प्रशंसा की थी। इस फिल्म में उन्हें पक्षी राजन का किरदार निभाते हुए देखा गया था। उनके खतरनाक लुक ने तो दर्शकों में खौफ भी पैदा कर दिया था।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

22 hours ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

23 hours ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

1 day ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

6 days ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

6 days ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago