मनोरंजन

डॉन के साथ रिश्ते ने खत्म किया इन हसीनाओं का करियर, नंबर 3 तो केवल मैच में दिखी थी साथ

बॉलीवुड का नाम हमेशा ही अंडरवर्ल्ड यानि कि डी कंपनी से जुड़ा रहा है। बता दें कि डी कंपनी के सरगना और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद अब्राहिम का नाम बॉलीवुड में कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। इस इंडस्ट्री में जिनका भी नाम दाऊद के साथ जुड़ा है वो चर्चा का विषय बन ही गए हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स का नाम अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़ा है। वहीं कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के साथ प्यार में पड़ीं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिनका नाम एक समय में अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ जुड़ चुका है।

ममता कुलकर्णी और छोटा राजन

बॉलीवुड की वो अदाकारा जो अपने अभिनय से ज्यादा अपने बोल्ड अंदाज को लेकर इस इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। बता दें कि ममता कुलकर्णी 90 के दशक की जानी-मानी अदाकाराओं में से एक थीं। लेकिन खबरों की मानें तो ममता कुलकर्णी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम छोटा राजन के कहने पर ही मिला था। उस वक्त खबरें तो ये भी थी कि ममता और छोटा राजन का अफेयर चल रहा था और दोनों शादी भी करने वाले थे।

अनीता अयूब और दाऊद इब्राहिम

90 के दशक की पाकिस्तानी अभिनेत्री अनीता अयूब भी दाऊद के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी खबरों में रही थीं। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब थे और उनका अफेयर चल रहा है, इस अफवाह को फैलते ज्यादा समय नहीं लगा। दोनों के अफेयर की अफवाह तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में फैल गई थी। सूत्रों की मानें तो जब प्रोड्यूसर जावेद सिद्दीकी ने 1995 में अनीता को अपनी फिल्म में लेने से मना कर दिया तो दाऊद के गैंग ने उन्हें मार डाला था। खबरों की मानें तो दाऊद को इस वक्त फिल्मों में काफी इंट्रेस्ट था जिसके चलते वो कई फिल्मों में पैसा भी लगाते थे।

मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम

samacharnama

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन मंदाकिनी का नाम भी दाऊद के साथ जोड़ा गया है। दरअसल, साल 1994-95 में दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान मंदाकिनी को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ देखा गया था। दाऊद और मंदाकिनी एक साथ एक तस्वीर में दिखाई दिए थे जिसके बाद दोनों के साथ होने की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन मंदाकिनी कभी भी इस बात से सहमत नहीं हुई कि उनका दाऊद के साथ कोई रिश्ता है। हालांकि, दाऊद के साथ रिश्ते की खबर के बाद मंदाकिनी को काम मिलना कम हो गया था।

सोना और हाजी मस्तान

bollywood tadka

दाऊद इब्राहिम के अंडरवर्ल्ड डॉन बनने से पहले अंडरवर्ल्ड जगत में हाजी मस्तान का नाम काफी बड़ा था। बता दें कि हाजी मस्तान का नाता भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में रहा है। दरअसल, हाजी मस्तान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोना के बीच अफेयर होने की खबरें सामने आई थीं। सोना और हाजी शादी करना चाहते थे और उनके साथ अपना घर बसाने के लिए हाजी मस्तान अंडरवर्ल्ड डॉन बन गए।

हाजी मस्तान पर बॉलीवुड में फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ भी बन चुकी है। हाजी मस्तान को लेकर एक बात काफी फेमस है जिसके अनुसार हाजी मस्तान ने कभी खुद पिस्टल नहीं पकड़ी बल्कि उनका काम एक दूसरे ‘गैंग्सटर’ वर्दराजन मुदालियार और करीम लाला करते थे। उन्होंने कभी खुद से एक भी गोली नहीं चलाई थी।

मोनिका बेदी और अबू सलेम

मोनिका बेदी अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रही हैं। बता दें कि मोनिका का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ जुड़ा था। खबरों की मानें तो फिल्मों में रोल पाने के लिए मोनिका बेदी डायरेक्टर्स को अबू सलेम से धमकी दिलवाती थीं। बता दें, अबू सलेम से अफेयर के चलते मोनिका जेल की हवा खा चुकी हैं, जिसकी वजह से उनका करियर भी ठप हो गया। हालांकि, बाद में मोनिका ने बिग बॉस में आकर सुर्खियां बटोरी लेकिन उनके करियर की गाड़ी इसके बाद भी आगे नहीं बढ़ पाई।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago