मनोरंजन

आलिया ने बर्थडे पर पहनी इतने लाख की ड्रेस, खूबसूरती पर लट्टू हुए जा रहे फैन्स

Alia Bhatt’s Birthday Dress: अपने लाजवाब अभिनय की वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट(Alia Bhatt) ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर ऐसे जमाए हैं कि इनकी लंबी फैन फॉलोइंग हो चुकी है। अपने ग्लैमरस अवतार की वजह से इन्हें हमेशा अपने फैंस का दिल जीतते हुए देखा जाता है। इस बार अपने जन्मदिन के अवसर पर आलिया भट्ट ने जो ड्रेस पहनी है, उसकी कीमत भी जानकर आप दंग रह जाएंगे।

आलिया ने शेयर की यह तस्वीर

अपने जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया में आलिया भट्ट ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। आलिया भट्ट को इस दौरान ब्लैक आउटफिट में देखा गया। एक बार फिर से उन्होंने अपने लुक से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। आलिया भट्ट ने जो ब्लैक मिनी ड्रेस पहनी है, इसकी कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये है।

देखते ही बन रहा आलिया का लुक

इसमें कोई शक नहीं कि इस ब्लैक मिनी ड्रेस में आलिया भट्ट की खूबसूरती देखते ही बन रही है। अपने आउटफिट के मुताबिक ही उन्होंने स्मोकी आई लुक भी किया है, जो उन पर खूब फब रहा है। इस ड्रेस में आलिया भट्ट वाकई कमाल की दिख रही हैं।

वीडियो भी आया सामने

फोटोशूट के वक्त का आलिया भट्ट का एक वीडियो भी देखने के लिए मिला है, जिसमें भी उनका लुक बहुत ही अलग नजर आ रहा है। आलिया जैसी ड्रेस यदि आप भी अपने पास रखना चाहते हैं, तो इसे मगदा बत्रिम की वेबसाइट से आप खरीद सकते हैं।

नीतू कपूर(Neetu Kapoor) ने पोस्ट की यह फोटो

रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) की मां नीतू कपूर(Neetu Kapoor) ने भी आलिया भट्ट(Alia Bhatt) के जन्मदिन के मौके पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान(Soni Razdan) भी उनके साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को बहुत ही स्पेशल बताया है।

करण जौहर(Karan Johar) के घर पर हुई पार्टी

गौरतलब है कि आलिया भट्ट(Alia Bhatt) अब 28 साल की हो चुकी हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने खूब धूम मचाया। करण जौहर के घर पर आलिया की बर्थडे पार्टी हुई थी, जिसे यादगार बनाने के लिए यहां कई सितारे भी पहुंचे हुए थे।

यह भी पढ़े

आलिया भट्ट(Alia Bhatt) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र(Brahmastra) की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं, जिसमें वे रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय के साथ नजर आने वाली हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago