मनोरंजन

रिलीज हुआ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का पोस्टर, पहले कभी नहीं देखा होगा आलिया का ऐसा रूप

आलिया भट्ट बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर कुछ ही समय में बॉलीवुड में ऐसी पहचान बना ली है, जिसे बनाने में कई कलाकारों को न जाने कितने साल लग जाते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया में आलिया भट्ट की फैन फॉलोइंग भी गजब की है। आलिया भट्ट की अगली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का उनके प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। आखिरकार जिस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और जिसका इंतजार काफी समय से किया जा रहा था, उसका पोस्टर जारी कर दिया गया है।

दो पोस्टर आये सामने

फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली के निर्देशन में चल रहा है। लंबे अरसे से प्रतीक्षित इस फिल्म में आलिया भट्ट ऐसा किरदार निभा रही हैं, जिसे कि उन्होंने आज तक अपने फिल्मी करियर में कभी भी नहीं निभाया है। फिल्म के दो पोस्टर रिलीज किए गए हैं। इन्हें भंसाली प्रोडक्शन और आलिया भट्ट ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट टि्वटर के साथ इंस्टाग्राम पर भी रिलीज किया है।

क्या है पोस्टर में?

पहले पोस्टर की बात करें तो इसमें बेहद सीधी-सादी और मासूम सी लड़की के रूप में आलिया नजर आ रही हैं। टेबल के किनारे वे बैठी हुई हैं और किसी सोच में डूबी हैं। मासूम भले ही वे दिख रही हैं, लेकिन उनके पास टेबल पर एक बंदूक भी रखा हुआ है। फिल्म के दूसरे पोस्टर में आलिया भट्ट का बिल्कुल अलग ही लुक दिख रहा है। यह ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर है। इसमें आलिया भट्ट का केवल चेहरा देखा जा सकता है। इस पर लाल रंग की एक बड़ी सी बिंदी भी दिख रही है। आलिया की आंखों में इस पोस्टर में जबरदस्त गुस्सा भी देखने को मिल रहा है।

याद आएगी ‘हाइवे’ वाली आलिया

गंगूबाई काठियावाड़ी के ये दोनों ही पोस्टर बहुत ही जबरदस्त हैं। विशेषकर आलिया भट्ट के लुक को लेकर दोनों पोस्टर्स को खूब पसंद किया जा रहा है। पहले पोस्टर को देखकर आपको हाइवे वाली आलिया भट्ट की याद जरूर आ जाएगी। हालांकि, दूसरे पोस्टर में जो आलिया भट्ट का लुक देखने को मिल रहा है, वह एकदम अलग है। ऐसा लुक कभी भी आलिया भट्ट का पहले किसी और फिल्म में नहीं देखने को मिला है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की असली जिंदगी पर आधारित है। आलिया भट्ट इस फिल्म में माफिया क्वीन का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। फिल्म को इसी साल 11 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

साबित होगा टर्निंग प्वाइंट?

हालांकि, आलिया भट्ट ने फिल्म गली ब्वॉय में रणवीर सिंह के साथ जो भूमिका निभाई थी, वह भी बड़ी एग्रेसिव थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड के रूप में नजर आई थीं। एक ऐसी गर्लफ्रेंड जो रणवीर को लेकर बहुत ही पजेसिव और एग्रेसिव भी थी। हालांकि, अब जो किरदार आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी में निभाने जा रही हैं, इसमें कोई शक नहीं कि उनके फिल्मी करियर में यह टर्निंग प्वाइंट साबित होने वाला है। किसी भी अभिनेत्री के लिए फिल्म में माफिया क्वीन का किरदार निभाना बहुत बड़ी बात होती है। साथ ही यह आसान भी नहीं होता। ऐसा चुनौतीपूर्ण किरदार आलिया भट्ट जैसी प्रतिभावान अभिनेत्री ही निभा सकती हैं। यह देखना वास्तव में बेहद दिलचस्प होगा कि इस रूप में आलिया को उनके प्रशंसक कितना पसंद करते हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago