मनोरंजन

आलिया भट्ट ने शादी में किया कंगना रनौत का लुक कॉपी! सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा

AAlia Bhatt’s wedding look inspired by Kangana Ranaut’s style?: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने 5 साल के रिलेशनशिप को शादी का नाम दे दिया है. 14 अप्रैल को रीति-रिवाज के साथ आलिया ने रणबीर कपूर के साथ शादी कर ली है. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है और हर कोई उन्हें शादी की बधाइयां दे रहा है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के शादी वाले आउटफिट्स को सब्यसाची ने डिजाइन किया और वे उस जोड़े में काफी प्यारे कपल लग रहे थे. मगर सोशल मीडिया पर एक बात और चर्चा में है कि आलिया ने कंगना रनौत का लुक कॉपी किया था, अब इसमें कितना सच है चलिए जानते हैं.

आलिया भट्ट ने शादी में किया कंगना रनौत का लुक कॉपी? (Alia Bhatt’s wedding look inspired by Kangana Ranaut’s style? )

15 नवंबर, 2020 को आलिया भट्ट के भाई की शादी हुई थी जिस दौरान कंगना रनौत ने एक तस्वीर शेयर की थी. सेम वही लुक आलिया भट्ट ने अपनी शादी में अप्लाई किया. आलिया का वेडिंग लुक और कंगना के भाई का वेडिंग लुक वाली तस्वीरों को कंबाइंड करके सोशल मीडिया पर फैंस वायरल कर रहे हैं. सब्यसाची ने जो ब्राइडल लहंगा आलिया भट्ट के लिए बनाया है वो हुबहू कंगना रनौत के उस ड्रेस से मैच खाता है और इतना ही नहीं कंगना की ज्वैलरीज भी आलिया से काफी मिलती जुलती है. ट्विटर पर एक यूजर ने आलिया और कंगना के लुक्स को शेयर भी किया है.

अब आलिया भट्ट ने कंगना रनौत के लुक को कॉपी किया है या नहीं किया है लेकिन आलिया अपने वेडिंग लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं. उनका लुक क्लासिक से हटकर था लेकिन उसमें आलिया काफी फिट रहीं. आलिया ने आइवरी लुक को मैच करते हुए ही रणबीर कपूर ने भी अपनी आइवरी कलर की शेरवानी डिजाइन करवाई थी. दोनों का लुक काफी रॉयल लगा और लोगों ने उनकी जोड़ी को काफी पसंद भी किया.

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago