newstrend
बॉलीवुड में लव स्टोरी का बनना और स्टार्स का एक-दूसरे के साथ रिश्ते में आना एक आम सी बात है। बता दें कि बॉलीवुड में हमेशा से ही एक्टर्स सिर्फ अपनी एक्टिंग को लेकर ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ और लव लाइफ को लेकर भी खबरों मे बने रहते हैं। वैसे तो बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी लव स्टोरी हैं जो खबरों में खूब रहीं। जहां कुछ लव स्टोरी ने अपना मुकाम हासिल किया वहीं कुछ लव स्टोरी अधूरी रह गई।
आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही लव स्टोरी के बारे में बताएंगे जो चर्चा में तो खूब रही लेकिन वो अधूरी रह गई। जी हां, हम बात कर रहे हैं विनोद खन्ना और अमृता सिंह की। बता दें कि 80 के दशक में विनोद और अमृता दोनों की लव स्टोरी काफी चर्चा का विषय बनी हुई थी। जहां विनोद खन्ना बॉलीवुड के हैंडसम हंक मैन जाने जाते थे तो वहीं अमृता सिंह भी बला की खूबसूरत थीं।
लड़कियों के बीच विनोद खन्ना को लेकर अलग ही क्रेज था। यहां तक कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस भी विनोद खन्ना पर मरती थीं और उन्हीं में से एक थीं अमृता सिंह। अपनी खूबसूरती और बेधड़क अंदाज के लिए अमृता सिंह के दीवानों की फेहरिस्त भी काफी लंबी थी। लेकिन अमृता और विनोद एक-दूसरे के प्यार की गिरफ्त में जकड़े हुए थे।
बता दें कि विनोद और अमृता की लव स्टोरी की शुरूआत साल 1989 में आई जे.पी. दत्ता की फिल्म बंटवारा से हुई थी। दरअसल, जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तब अमृता का रिश्ता क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ था लेकिन फिल्म करते-करते उनकी नजदीकियां विनोद खन्ना से बढ़ गई। खबरों की मानें रवि से अलग होने की वजह थी कि अमृता को रवि से वो प्यार नहीं मिल पा रहा था जो उनको चाहिए था। लेकिन जब वो फिल्म बंटवारा में विनोद खन्ना से मिलीं तो उन्हें लगा कि उनको जो खूबी अपने पार्टनर में चाहिए वो विनोद खन्ना में है। जिसके बाद अमृता सिंह रवि शास्त्री से अलग हो गयीं और विनोद खन्ना के साथ रिलेशनशिप में आ गयीं।
बता दें कि अमृता विनोद के साथ रिश्ते में आने वाली हैं इस बात का हिंट उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान मजाक में दिया था। अमृता ने कहा था कि उनका अफेयर जल्दी ही विनोद खन्ना से शुरू हो जाएगा। क्योंकि अमृता उस समय रवि शास्त्री के साथ रिलेशनशिप में भी इसलिए उनकी ये बात सुनते ही रवि शास्त्री नाराज हो गए थे और उन्होंने कहा था कि अमृता सिंह कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन वह विनोद खन्ना को हासिल नहीं कर सकती।
रवि शास्त्री की इस बात को अमृता ने काफी सीरियसली लिया और वो किसी भी पार्टी, फंक्शन में मौका मिलते ही विनोद खन्ना से फ्लर्ट करने लगतीं। फिल्म के सेट पर भी अमृता कोई चांस नहीं गवाती थीं। बता दें कि उन दिनों विनोद खन्ना अपना सन्यासी जीवन बिताकर वापस आए थे और उनका तलाक भी हो गया था, ऐसे में विनोद भी बिल्कुल अकेले थे।
क्योंकि अमृता विनोद को हमेशा से ही पसंद करती थीं और जब उन्हें विनोद के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिला तो उन्होंने विनोद को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने खुद के नेचर में भी खूब बदलाव किया और उनका ये पैतरा विनोद पर काम भी कर गया। इस फिल्म के चलते-चलते ही दोनों एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह से पड़ चुके थे। जहां इन दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा था लेकिन वहीं पर कोई थी जिसे दोनों की ये नजदीकियां पसंद नहीं आ रही थी।
बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान तो दोनों साथ में रहते थे लेकिन फिल्म की शूटिंग के बाद भी दोनों ज्यादा वक्त एक-दूसरे के साथ बिताते थे। लेकिन अमृता सिंह की मां को उनकी और विनोद की ये नजदीकियां पसंद नहीं आ रही थी। अमृता और विनोद की बढ़ती नजदीकियों के बारे में जब उनको पता लगा तो उन्होंने काफी हंगामा कर दिया था। उन्होंने अमृता और विनोद दोनों को ही हिदायत भी दी कि वो इस रिश्ते को यहीं खत्म कर दें।
दोनों का रिश्ता खत्म करने के लिए अमृता की मां ने हर दांव पेंच चले और नतीजन दोनों एक-दूसरे से जुदा हो गए। विनोद खन्ना अपनी पहली पत्नी को छोड़ चुके थे और अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी व्यस्त हो गए। वहीं कुछ समय बाद खबर आई कि अमृता सिंह सैफ अली खान को डेट करने लगी हैं और कुछ ही समय बाद दोनों ने शादी कर ली। इस तरह से विनोद और अमृता की लव स्टोरी अधूरी रह गई।
दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…