मनोरंजन

इस बॉलीवुड एक्टर को ट्वीट करना पड़ा भारी, हुए बुरी तरह ट्रोल

Anupam Kher Gets Trolled: बॉलीवुड सेलेब्स आए दिन किसी ना किसी कारण ट्विटर पर लोगों के गुस्से का शिकार होते हैं और बुरी तरह ट्रोल किए जाते हैं। ऐसा ही एक वाक्या हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर के साथ हुआ है।

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अनुपम खेर अपने एक ट्वीट के कारण लोगों का गुस्सा झेल रहे हैं। जी हाँ! जहां एक ओर कोरोना वायरस के कारण हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है, लोगों को अपने परिजनों के लिए अस्पतालों में बेड से लेकर ऑक्सीजन तक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर अनुपम खेर ने पीएम मोदी को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद लोगों ने अपनी सारी भड़ास अनुपम खेर पर ही निकाल दी। हालांकि इस ट्वीट को दो दिन हो चुके हैं फिर भी अनुपम टॉप ट्रेंडिंग में बने हुए हैं।

देखें अनुपम खेर की ट्वीट (Anupam Kher Gets Trolled)

दरअसल अनुपम खेर ने एक ट्विटर यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “आदरणीय शेखर गुप्ता जी!! ये कुछ ज्यादा ही हो गया। आपके स्टैंडर्ड से भी। कोरोना एक विपदा है। पूरी दुनिया के लिए। हमने इस महामारी का सामना पहले कभी नहीं किया। सरकार की आलोचना जरूरी है। उनपे तोहमत लगाइए। पर इससे जूझना हम सबकी जिम्मेदारी है, वैसे घबराइए मत। आएगा तो मोदी ही!! जय हो!”

यह भी पढ़े

यूजर्स ने कैसे लगाई क्लास –

  • एक यूजर ने अनुपम खेर और सोनू सूद के फॉलोवर्स की तुलना करते हुए फोटो डाली और लिखा “हम एक ऐसी सोसाइटी में रहते हैं”।
  • एक अन्य यूजर ने लिखा, “करवाली बेइज्जती”
  • एक यूजर ने मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का मीम शेयर किया।
  • एक यूजर ने अनुपम खेर की फिल्म की फनी तस्वीरों को पोस्ट करते हुए ऐसा रिएक्शन दिया।
  • एक यूजर ने अनुपम खेर को कंगना रनौत का लाइट वर्जन तक कह डाला।
Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 months ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

5 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago