Arijit Singh Net Worth In Hindi: अरिजीत सिंह देश के कुछ उन चुनिंदा गायकों में शामिल हैं जिनकी गायकी का दीवाना पूरा देश है। लोग अरिजीत सिंह के गाने सिर्फ सुनते ही नहीं हैं अपितु पूरे मन के साथ उन गानों को महसूस करते हैं। मधुर आवाज और सुरों के बादशाह अरिजीत सिंह इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड सिंगर में से एक हैं। देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी अरिजीत की फैन फॉलोइंग खूब है और इतनी प्रसिद्धि के बाद भी अरिजीत सिंह बेहद से सिंपल जिंदगी जीना पसंद करते हैं।
शायद अरिजीत सिंह की इस सादगी की वजह उनके जीवन का संघर्ष है, जिसने आज अरिजीत को आसमान की ऊंचाई में बिठा दिया है। अरिजीत सिंह भले ही साधारण जीवन शैली को जीना पसंद करते हैं लेकिन कमाई के मामले में यह बात पूरी तरह से विपरीत है। आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह की कुल नेटवर्थ के बारे में विस्तार से बताएंगे।
बॉलीवुड के हाइएस्ट पेड गायकों में से एक अरिजीत सिंह नवी मुंबई के पॉश इलाके में 8 करोड़ के घर में रहते हैं। इस घर में आधुनिकता और विलासिता से भरी हुई सभी चीज़ें मौजूद हैं। इसके अलावा अरिजीत सिंह मंहगी गाड़ियों के भी शौक़ीन हैं और इस समय उनके गैराज में मर, रेंज रोवर, मर्सिडीज-बेंज जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।
अरिजीत सिंह देश के हाइएस्ट पेड सिंगर हैं और इस समय एक घंटे के लाइव कंसर्ट के लिए वो 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं एक फ़िल्मी गाने के लिए अरिजीत सिंह करीब 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के पास करीब 7 मिलियन डॉलर (करीब 55 करोड़ रूपये) की प्रॉपर्टी है।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…