मनोरंजन

इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड सिंगर हैं अरिजीत सिंह, आइये जानते हैं उनकी कुल नेटवर्थ के बारे में।

Arijit Singh Net Worth In Hindi: अरिजीत सिंह देश के कुछ उन चुनिंदा गायकों में शामिल हैं जिनकी गायकी का दीवाना पूरा देश है। लोग अरिजीत सिंह के गाने सिर्फ सुनते ही नहीं हैं अपितु पूरे मन के साथ उन गानों को महसूस करते हैं। मधुर आवाज और सुरों के बादशाह अरिजीत सिंह इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड सिंगर में से एक हैं। देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी अरिजीत की फैन फॉलोइंग खूब है और इतनी प्रसिद्धि के बाद भी अरिजीत सिंह बेहद से सिंपल जिंदगी जीना पसंद करते हैं।
शायद अरिजीत सिंह की इस सादगी की वजह उनके जीवन का संघर्ष है, जिसने आज अरिजीत को आसमान की ऊंचाई में बिठा दिया है। अरिजीत सिंह भले ही साधारण जीवन शैली को जीना पसंद करते हैं लेकिन कमाई के मामले में यह बात पूरी तरह से विपरीत है। आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह की कुल नेटवर्थ के बारे में विस्तार से बताएंगे।

करोड़ों के घर में रहते हैं अरिजीत सिंह(Arijit Singh Net Worth In Hindi)

बॉलीवुड के हाइएस्ट पेड गायकों में से एक अरिजीत सिंह नवी मुंबई के पॉश इलाके में 8 करोड़ के घर में रहते हैं। इस घर में आधुनिकता और विलासिता से भरी हुई सभी चीज़ें मौजूद हैं। इसके अलावा अरिजीत सिंह मंहगी गाड़ियों के भी शौक़ीन हैं और इस समय उनके गैराज में मर, रेंज रोवर, मर्सिडीज-बेंज जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।

लाइव कंसर्ट के लिए चार्ज करते हैं करोड़ों

अरिजीत सिंह देश के हाइएस्ट पेड सिंगर हैं और इस समय एक घंटे के लाइव कंसर्ट के लिए वो 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं एक फ़िल्मी गाने के लिए अरिजीत सिंह करीब 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

कुल इतनी संपत्ति के मालिक हैं अरिजीत सिंह

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के पास करीब 7 मिलियन डॉलर (करीब 55 करोड़ रूपये) की प्रॉपर्टी है।

  • ये सभी जानकारी न्यूज 18 की ऑफिशियल वेबसाइट से ली गयी है।
Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

15 hours ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

3 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago