मनोरंजन

इधर तलाक दिया और उधर रचा ली दूसरी शादी, जानिए इन सितारों के रोचक किस्से

शादी करना और तलाक लेना फिल्म इंडस्ट्री में तो बहुत ही आम बात रही है। जितने ही धूमधाम से ये सितारे शादी करते हैं, उतनी ही जल्दी यदि रिश्तो में सब कुछ ठीक न चले तो ये तलाक भी ले लेते हैं। फिल्म और टीवी जगत में ऐसे बहुत से सितारे हैं, जिनकी शादी एक से ज्यादा बार हो चुकी है। इनमें से कई सितारे तो ऐसे भी हैं जिन्होंने इधर तलाक लिया नहीं कि उधर दूसरी शादी भी कर ली। यहां हम आपको बॉलीवुड और टीवी जगत के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने तलाक लेने के बाद दोबारा शादी करने में जरा सी भी देरी नहीं की।

करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover Wife)

बिपाशा बसु जो कि बॉलीवुड की बेहद लोकप्रिय और सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक रही हैं, उनसे टीवी जगत के प्रसिद्ध कलाकार करण सिंह ग्रोवर ने शादी रचाई थी। बिपाशा बसु से शादी करने से उन्होंने पहले अभिनेत्री श्रद्धा निगम से शादी की थी। उनसे उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था। इसके बाद उन्होंने टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट से शादी कर ली थी। इनके साथ भी इनका रिश्ता बहुत दूर तक नहीं चल पाया था। ऐसे में इनसे रिश्ता तोड़ने के बाद बिपाशा बसु के साथ इन्होंने शादी रचा ली थी। शादी के पहले दोनों को फिल्म एलोन में साथ में काम करते हुए देखा गया था। बताया जाता है कि इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। इसके बाद बहुत जल्द दोनों ने सात फेरे भी ले लिए थे।

रघु राम (Raghu Ram Wife)

RapidLeaks

एमटीवी रोडीज से लोकप्रिय हुए रघुराम ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। उनकी पहली पत्नी का नाम था सुगंधा। इनको तलाक देने के बाद उन्होंने अपनी दूसरी जीवनसाथी ढूंढने में जरा भी देरी नहीं की थी। वर्ष 2006 में सुगंधा से रघुराम ने शादी रचाई थी। करीब 12 वर्षों तक इनका रिश्ता चला, लेकिन 2018 में उन्होंने तलाक ले लिया था। तलाक लेने के तुरंत बाद 2019 में 12 दिसंबर को रघु ने दूसरी शादी कर ली थी। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नताली से शादी रचाई है।

हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya Wife)

RapidLeaks

हिमेश रेशमिया का नाम भी इस कड़ी में शामिल है। वे बॉलीवुड के एक लोकप्रिय संगीतकार, गायक और अभिनेता भी रहे हैं। हिमेश रेशमिया ने सबसे पहले अपनी पहली पत्नी कोमल को तलाक दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से 2018 में ब्याह रचा लिया था। कोमल से हिमेश रेशमिया ने शादी 1995 में की थी। इसके बाद वर्ष 2017 में उन्होंने कोमल को तलाक दे दिया था और इसके अगले ही साल उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचा ली थी।

सुमित व्यास (Sumeet Vyas Wife)

RapidLeaks

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के साथ फिल्म वीरे दी वेडिंग में अभिनेता सुमित व्यास को लीड भूमिका निभाते हुए देखा गया था। इन्होंने भी अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के तुरंत बाद दूसरी शादी कर ली थी। अभिनेत्री शिवानी टंकसाले से सुमित व्यास ने सबसे पहले शादी की थी। वर्ष 2017 में उनका तलाक हो गया था। इसके 6 महीने भी नहीं हुए थे कि अभिनेत्री एकता कौल से सुमित व्यास ने शादी कर ली थी।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago