Image Source - Twitter
Bollywood Celebs Reaction On Rajiv Kapoor Death News: फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के हीरो राजीव कपूर का 58 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनके इस आकस्मिक निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।
बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की वजह मैसिव कार्डिएक अरैस्ट बताई जा रही है। उनके निधन की जानकारी अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए साझा की। खबर मिलने के बाद से ही सोशल मीडिया पर जैसे शोक संदेशों की बाढ़ सी आ गई। फैंस के साथ ही कई जानी-मानी हस्तियों ने ट्विटर पर ट्वीट कर शोक जताया(Bollywood Celebs Reaction On Rajiv Kapoor Death News)।
अभिनेत्री नीतू कपूर ने इंस्टा पर राजीव कपूर की मृत्यु की जानकारी देते हुए लिखा, “रेस्ट इन पीस”।
एक्टर सनी देओल ने लिखा, “राजीव कपूर के निधन की खबर सुनकर शॉक्ड हूं। कपूर परिवार को मेरी संवेदनाएं”।
संजय दत्त ने लिखा, “राजीव कपूर के निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया। उन्होने काफी जल्दी हमें अलविदा कह दिया। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं कपूर परिवार के साथ हैं। ओम शांति”।
अनिल कपूर के बड़े भाई व प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने ट्वीट कर लिखा, “राजीव कपूर के निधन से चकित और दुखी हूँ। आपको बड़ा होते देखा था। पूरे परिवार को मेरी संवेदनाएं। आरआईपी”।
यह भी पढ़े
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने लिखा, “मुझे राजीव कपूर के साथ फिल्म प्रेमग्रंथ में काम करने का मौका मिला। यह एक कठिन विषय था, जिसे उन्होंने बड़ी परिपक्वता के साथ संभाला हालांकि यह उनकी पहली फिल्म थी। हमने जो अद्भुत पल साझा किए वे यादगार हैं। कपूर परिवार को मेरी संवेदनाएं। आरआईपी”।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…