मनोरंजन

एक्टर राजीव कपूर की मृत्यु से बॉलीवुड में शोक की लहर, सोशल मीडिया पर सितारों ने जताया दुख

Bollywood Celebs Reaction On Rajiv Kapoor Death News: फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के हीरो राजीव कपूर का 58 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनके इस आकस्मिक निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की वजह मैसिव कार्डिएक अरैस्ट बताई जा रही है। उनके निधन की जानकारी अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए साझा की। खबर मिलने के बाद से ही सोशल मीडिया पर जैसे शोक संदेशों की बाढ़ सी आ गई। फैंस के साथ ही कई जानी-मानी हस्तियों ने ट्विटर पर ट्वीट कर शोक जताया(Bollywood Celebs Reaction On Rajiv Kapoor Death News)।

नीतू कपूर की पोस्ट–

अभिनेत्री नीतू कपूर ने इंस्टा पर राजीव कपूर की मृत्यु की जानकारी देते हुए लिखा, “रेस्ट इन पीस”।

सनी देओल का ट्वीट-

एक्टर सनी देओल ने लिखा, राजीव कपूर के निधन की खबर सुनकर शॉक्ड हूं। कपूर परिवार को मेरी संवेदनाएं”।

एक्टर संजय दत्त की ट्वीट-

संजय दत्त ने लिखा, राजीव कपूर के निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया। उन्होने काफी जल्दी हमें अलविदा कह दिया। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं कपूर परिवार के साथ हैं। ओम शांति”।

बोनी कपूर की ट्वीट

अनिल कपूर के बड़े भाई व प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने ट्वीट कर लिखा, “राजीव कपूर के निधन से चकित और दुखी हूँ। आपको बड़ा होते देखा था। पूरे परिवार को मेरी संवेदनाएं। आरआईपी”।

यह भी पढ़े

माधुरी दीक्षित की ट्वीट–

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने लिखा, “मुझे राजीव कपूर के साथ फिल्म प्रेमग्रंथ में काम करने का मौका मिला। यह एक कठिन विषय था, जिसे उन्होंने बड़ी परिपक्वता के साथ संभाला हालांकि यह उनकी पहली फिल्म थी। हमने जो अद्भुत पल साझा किए वे यादगार हैं। कपूर परिवार को मेरी संवेदनाएं। आरआईपी”।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago