बॉलीवुड

क्लासमेट रह चुके हैं बॉलीवुड के ये 10 सितारे, धोनी की पत्नी के साथ पढ़ी हैं अनुष्का

Bollywood Celebrity: बॉलीवुड में ऐसे हैं, जिनके बीच की दोस्ती केवल फिल्मी परदे की ही नहीं है, बल्कि पर्दे के पीछे भी वे बड़े शानदार नजर आते हैं। कई सेलिब्रिटीज की दोस्ती तो बचपन से ही रही है। कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने बचपन में साथ में एक ही स्कूल में पढ़ाई की है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों से मिलवा रहे हैं।

अनुष्का शर्मा और साक्षी सिंह धोनी

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने बचपन में साथ में स्कूल में पढ़ाई की थी। इनके स्कूल का नाम सेंट मैरी स्कूल, मार्गरेटा था।

श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ

Medium

बॉलीवुड के ये लोकप्रिय सितारे जो साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और बड़े पर्दे पर जिनकी जोड़ी दर्शकों को बहुत भाई है, बचपन से ही ये दोनों दोस्त रहे हैं। मुंबई के एक स्कूल में दोनों की पढ़ाई साथ में हुई है। श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की दोस्ती की मिसाल दी जाती है। इन दोनों को अक्सर साथ में एंजॉय करते हुए देखा जाता है।

करण जौहर और ट्विंकल खन्ना

मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर और बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना भी बचपन से ही दोस्त रहे हैं। इन दोनों की पढ़ाई एक ही स्कूल में हुई है। अपनी ऑटोबायोग्राफी में ट्विंकल खन्ना ने बताया है कि जिस बोर्डिंग स्कूल में उनकी पढ़ाई हुई, उसमें करण जौहर भी पढ़ते थे। यही वजह है कि करण जौहर और ट्विंकल खन्ना के बीच अच्छी कैमिस्ट्री देखने को मिल जाती है और कई मौकों पर दोनों एक-दूसरे की टांग खिंचाई भी करते हुए नजर आ जाते हैं।

सलमान खान और आमिर खान

बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान की भी दोस्ती बचपन की ही है। बचपन में एक ही स्कूल में दोनों ने साथ में पढ़ाई की है। दूसरी क्लास में ये दोनों साथ में थे। फिल्म अंदाज़ अपना अपना ने सलमान और आमिर साथ में दिखे थे और इनकी जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। आमिर खान और सलमान खान आज दोनों ही बॉलीवुड में बड़ा नाम बन गए हैं।

कृष्णा श्रॉफ और अथिया शेट्टी

बचपन में एक ही स्कूल में बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ की पढ़ाई हुई है। हालांकि, कृष्णा अथिया से 2 साल जूनियर थीं। अथिया शेट्टी सुनील शेट्टी की बेटी हैं। बॉलीवुड में कदम जमाने के लिए अभी उन्हें और मेहनत करने की जरूरत है।

यह भी पढ़े

वरुण धवन और अर्जुन कपूर

TheAsianage

बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों वरुण धवन और अर्जुन कपूर की भी दोस्ती बचपन की ही है। एक ही स्कूल में इन दोनों की पढ़ाई हुई है। फिल्मों की बात की जाए तो इस वक्त वरुण धवन अर्जुन कपूर से दौड़ में काफी आगे निकल गए हैं। वरुण धवन ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी अगली फिल्म कुली नंबर 1 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, जो कि गोविंदा की ही फिल्म का रीमेक है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago