1983 वर्ल्ड कप पर आधारित रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज(83 Movie Trailer) हो गया है। फिल्म में रणवीर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। फ़िल्म में दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। ट्रेलर काफी प्रॉमिसिंग नजर आ रहा है।
3 मिनट 49 सेकेंड के इस ट्रेलर में फिल्म के निर्देशक कबीर सिंह आपको 1983 में लेकर जाएंगे, जब भारत ने पहला वर्ल्ड कप जीता था। इस ट्रेलर में भारत को जीत दिलाने का जो भारतीय क्रिकेट टीम पर दबाव था उसे आप खुद भी महसूस कर पाएंगे। भारतीय टीम के स्ट्रगल, जीत और हार को इसमें बखूबी दिखाया गया है।
ट्रेलर में रणवीर सिंह(Ranveer Singh) को कपिल देव(Kapil Dev) के लुक में देखकर एक पल को आप भी धोखा खा जाएंगे। रणवीर इसमें हू-ब-हू कपिल देव लग रहे हैं। यह फ़िल्म आपको भारत की उस जर्नी पर लेकर जाएगा, जब उसने इतिहास रचा था। वहीं दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने फ़िल्म में एक परफेक्ट सपोर्टिव पत्नी का किरदार निभाया है।
इस फिल्म की रिलीज का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं। ये फिल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड की वजह से डेट आगे बढ़ गई। अब लोगों के इंतजार को खत्म करते हुए यह फ़िल्म 24 दिसंबर को थिएटर पर दस्तक देगी।
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…