Image Source: ABPnews
Abdu Rozik Net Worth In Hindi: बिग बॉस सीजन 16 इस समय काफी सुर्खियों में है। इस शो के सारे कंटेस्टेंट ने बिग बॉस के घर में अपनी जगह बना ली है और सोशल मीडिया पर इनकी काफी चर्चा हो रही है। इन कंटेस्टेंट में एक नाम शामिल है जो दिखने में तो छोटा है लेकिन काम बड़ा करता है उस कंटेस्टेंट का नाम है अब्दु रोजिक। अब्दु एक तजाकिस्तान के रहने वाले हैं जिनकी उम्र 19 साल है। इनका कद छोटा है लेकिन इनका काम धमाकेदार है अब्दु अपनी स्माइल से सभी को दीवाना बना चुके हैं और सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं।
बिग बॉस के घर में अब्दु रोजिक के जूतों पर सभी की नजर है। अब्दु रोजिक के जूते की कीमत इतनी ज्यादा है कि सभी जानकर हैरान हो रहे हैं। दरअसल अब्दु रोजिक के जूते की कीमत 40 हज़ार डॉलर है। बिग बॉस के घर के सभी कंटेस्टेंट इन के जूतों की कीमत सुनकर हैरान हो गए। सलमान खान समेत सभी कंटेस्टेंट के जूतों की कीमत जानकर है होश उड़ गए हैं। छोटे से कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक की संपत्ति काफी ज्यादा है जिसे जानकर कोई यकीन नहीं कर पा रहा है।
अब्दु रॉजिक तजाकिस्तान के जन्मे है जिनका जन्म 3 सितंबर 2003 को हुआ था। अब्दु रोजिक को बचपन से रिकेट्स नाम की बीमारी है लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ अच्छी नहीं थी इस वजह से अब्दु रोजिक का इलाज नहीं हो सका और उनका कद छोटा ही रह गया। अब्दु रोजिक का दिमाग काफी क्रिएटिव है इस छोटे कद वाले कंटेस्टेंट की सैलरी एक लाख रुपए है।
अब्दु रोजिक अपने रैप सॉन्ग से फेमस हुए थे। सूत्रों के अनुसार, इस समय अब्दु रोजिक दो करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। अब्दु रोजिक को सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का 2022 का अवार्ड भी मिल चुका है। अब्दु रोजिक के पास इस समय काफी प्रोजेक्ट है। इसके अलावा छोटे कद वाले अब्दु रोजिक अपने तेज दिमाग के चलते सलमान खान की फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” से फिल्म में डेब्यू करने जा रहे हैं।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…