बॉलीवुड

‘Dev D’ फेम अभय देओल ने किया शादी का ऐलान! जानें मैरिज को लेकर क्या-क्या बोले एक्टर?

Abhay Deol: “I’m getting married”: सुपरस्टार धर्मेंद्र के छोटे भाई के बेटे अभय देओल आज बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर हैं. अभय देओल काफी लंबे समय से कुंवारे हैं और अब उनकी शादी को लेकर खबरें आ रही हैं. 45 साल के अभय देओल ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की और उन्होंने अपनी शादी को लेकर क्या-क्या कहा इसके बारे में आपको जानना चाहिए. अपनी शादी को लेकर अभय देओल ने कहा है कि वे शादी कर रहे हैं लेकिन क्या ये सच है या नहीं तो चलिए बताते हैं.

अभय देओल सच में कर रहे हैं शादी?(Abhay Deol: “I’m getting married”)

देओल नाम सुनकर सनी, बॉबी के बाद अभय नाम ही जहन में आता है. 45 वर्षीय एक्टर ने अभी तक शादी नहीं की लेकिन उनके साथ लिंकअप की भी कई अफवाहें सुनने को मिली. हालांकि अभय ने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में कोई बात नहीं की. मगर अक्सर कहते रहते हैं कि वह शादी में भरोसा करते हैं लेकन उन्हें नहीं लगता है कि उनके लिए कोई बना है. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने आगामी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान मीडिया से काफी बात की. अपनी शादी को लेकर कहा, ‘मेरी शादी हो रही है.’ हालांकि उन्होंने इसके आगे कुछ नहीं कहा और पूछने को भी मना किया.

6 मई, 2022 को अभय ने इंस्टाग्राम पर एक लेडी फ्रेंड के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं और उसमें वे लड़की के गालों पर किस कर रहे थे. तस्वीरों के कैप्शन में अभय देओल ने लिखा था, ‘मेरी नॉन बाइनरी डॉल.’ इससे ही फैंस ने मान लिया कि वे इस लड़की को डेट कर रहे हैं और फैंस बार-बार यही पूछते हैं कि शादी कब कर रहे हैं. अगर अभय देओल की फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म सोचा ना था से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद रांझणा, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, आहिस्ता-आहिस्ता, एक चालीस की लास्ट लोकल, जीरो, आएशा, शंघाई, देव डी जैसी फिल्मों में काम किया. हाल ही में उन्होंने फिल्म वैले को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है.

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago