Actor Dharmendra Remembers Milkha Singh: मिल्खा सिंह, जो कि फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर थे, उनके निधन के बाद बहुत सी हस्तियों ने सोशल मीडिया में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसी क्रम में सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहने वाले मशहूर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने भी मिल्खा सिंह को विशेष तरीके से याद किया है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की है।
अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से धर्मेंद्र(Dharmendra) ने मिल्खा सिंह का एक फोटो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने मिल्खा सिंह को असली हीरो करार दिया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि मिल्खा सिंह बहुत ही महान थे। आप हमेशा के लिए हमें छोड़ कर चले गए हैं। हम आपको सलाम करते हैं। आप भारत मां के बेटे थे। आप भारत के ध्वज थे। हमेशा ही आपको बड़े प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा। प्रार्थना करता हूं कि आपकी आत्मा को शांति मिले।
मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए धर्मेंद्र के इस ट्वीट के सामने आने के बाद उनके फैंस भी कमेंट्स में मिल्खा सिंह को याद कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…