Ajay Devgan Dashing Look: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इसी फिल्म को लेकर अजय देवगन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन इस वक्त बॉलीवुड में सिंघम के नाम से मशहूर ये अभिनेता अपनी एक खास लुक की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं।
हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अजय देवगन(Ajay Devgan) के इस नए लुक को शेयर किया गया है। अजय देवगन इसमें सफेद रंग की दाढ़ी और लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक को देखकर फैंस भी सरप्राइज रह गए हैं और वे इसकी तारीफ भी कर रहे हैं।
हालांकि, फैन्स अब यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर अजय देवगन(Ajay Devgan) ने ऐसा लुक क्यों बनाया है। कहीं ऐसा तो नहीं कि वे अपनी आने वाली किसी फिल्म के लिए ऐसा कर रहे हैं। सूत्रों से यह जानकारी सामने आ रही है कि अजय देवगन की थैंक गॉड नाम से एक फिल्म आने वाली है, जिसके लिए उन्होंने ऐसा लुक बनाया है।
सबसे पहले तो अजय देवगन की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ दर्शकों को दिखने वाली है, लेकिन इसके अलावा अजय देवगन RRR में भी नजर आएंगे। हाल ही में भुज द प्राइड ऑफ इंडिया का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…