बॉलीवुड

अजय देवगन की एक्शन फिल्म भोला का दूसरा टीज़र हुआ रिलीज़, नए अवतार में दिखी एक्ट्रेस तब्बू

Bholaa Teaser: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म भोला का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया है। अजय देवगन के फैंस बेसब्री से अपने पसंदीदा एक्टर के नई फिल्म का इंतजार कर रहे है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर जारी किया। टीजर में अजय देवगन के इंटेंस किरदार और तब्बू के जिद्दी अंदाज की झलक देखने को मिल रही है। अजय देवगन ने नवंबर के महीने में फिल्म ‘भोला’ का पहला टीजर रिलीज करने के बाद अब दूसरा टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर किया है।

कुछ इस प्रकार का नज़र आ रहा है फिल्म ‘भोला’ का दूसरा टीज़र

अजय फिल्म में एक फाइटर के रूप में नजर आ रहे हैं जहां वह अपनी बेटी के लिए लड़ते नजर आ रहे हैं जबकि तब्बू एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। टीजर में बताया गया है कि फिल्म को आप 3डी में देख पाएंगे। फिल्म का टीजर देखकर बता सकते हैं कि फिल्म एक्शन से भरपूर होगी और एक फैमिली ड्रामा फिल्म हो सकती है। तब्बू का धांसू रोल उन पर काफी सूट करता है। टीजर देखकर कहा जा सकता है कि भोला एक एक्शन और थ्रिलर फिल्म है। जिसमें अजय देवगन को एक नए एक्शन हीरो के अवतार में देख पाएंगे। एक बार फिर हम तब्बू को एक पुलिस ऑफिसर के रूप में देख पाएंगे, कुछ दिनों पहले अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तब्बू के पुलिस ऑफिसर अवतार की एक झलक फैन्स के साथ शेयर की थी, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। अजय ने फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जब एक चट्टान टकराती है सौ शैतानों से’.

ये है फिल्म ‘भोला’ का कास्ट

भोला की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा दीपक डोबरियाल और शरद केलकर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसी के साथ ‘दृश्यम 2’ के बाद फैंस को अजय और तब्बू को एक बार फिर साथ देखने का मौका मिलेगा। यह फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में उतरेगी। भोला को 3डी में देखा जा सकता है। भोला को टी-सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट और अजय देवगन फिल्म्स के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। फिल्म को लेकर अभी से ही उत्साह देखा जा सकता है, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अजय फिर से अपने एक्शन से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 months ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

4 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

5 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

5 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

9 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

10 months ago