बॉलीवुड

काजोल को विश करने का अजय देवगन ने निकाला यह नायाब तरीका, मुरीद हुए फैन्स

Ajay Devgn Wishes Kajol On Wedding Anniversary: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और काजोल की शादी को बीते बुधवार को 22 साल पूरे हो गए हैं। जिस तरह से पर्दे पर इनकी जिंदगी बड़ी ही दिलचस्प दिखी है, उसी तरह से इनकी असल जिंदगी भी कम रोमांचक नहीं रही है। इन्हें फिल्म हलचल में पहली बार साथ में देखा गया था।

अजय देवगन ने यूं किया काजोल को विश

शादी की सालगिरह के मौके पर अजय देवगन(Ajay Devgn Wishes Kajol On Wedding Anniversary) ने अपनी और काजोल की एक फोटो रेड वाइन की बोतल पर प्रिंट करवाई है। साथ में उन्होंने इस पर एक संदेश भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि हम दोनों साल 1999 से साथ हैं। यह सबसे खास एडिशन है।

अजय देवगन और काजोल की शादी मराठी रीति-रिवाजों से हुई थी। अजय देवगन की घर की छत पर दोनों का विवाह हुआ था। इन दोनों के न्यासा और युग नामक दो बच्चे हैं।

थप्पड़ मारने वाला वो सीन

काजोल ने एक बार बताया था कि वे दोनों साथ में जब एक शूटिंग कर रहे थे, तो अजय देवगन को उन्हें थप्पड़ मारने वाला शॉट देना था। बड़े ड्रामा के साथ अजय देवगन को उनका हाथ पकड़ना था, ताकि वे उन्हें थप्पड़ नहीं जड़ सकें। वह किस्सा मुझे अभी तक याद है। हे भगवान! वह एक ऐसा किस्सा था, जो मेरे सामने अचानक से आ गया था। मेरी जिंदगी में यह आदमी इतनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है, तब मुझे यह नहीं मालूम था।

रिश्ते में आने में लगा था वक्त

काजोल और अजय देवगन एक-दूसरे से मिल-जुल जरूर रहे थे, लेकिन 2 वर्षों तक दोनों रिश्ते में नहीं आए थे। अपने बॉयफ्रेंड की समस्याओं तक के बारे में काजोल अजय देवगन को बताती थीं और उनसे सलाह भी लिया करती थीं। धीरे-धीरे अजय देवगन की तरफ काजोल का झुकाव होता चला गया।

यह भी पढ़े

काजोल ने अजय देवगन के बारे में कहा था

काजोल ने कहा भी था कि अजय देवगन एक सशक्त और स्थिर व्यक्ति हैं। उस वक्त मेरी बॉयफ्रेंड के साथ में कुछ समस्याएं चल रही थीं। इसके बारे में अजय को मैं बता रही थी। वे एक बाबा जी या फिर गुरु की तरह मेरे सामने बैठ कर सब सुन रहे थे और मुझे सलाह भी दे रहे थे कि आखिर मुझे क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago