बॉलीवुड

आलिया भट्ट के इजाज़त के बिना दो लोगों ने क्लिक किया फोटो, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बताया

किस्सा आलिया भट्ट एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो गलत को गलती बोलने से कभी नहीं कतराती हैं और ना ही कोई संकोच ही करती है। खुद को विवादों से बचाना हो या अपनी बेटी राहा को लेकर प्रोटेक्टिव होना, आलिया ने हमेशा अपने मन की बात कही है। अब, हाल ही में, अभिनेत्री ने एक लोकप्रिय समाचार पोर्टल द्वारा गोपनीयता भंग करने का आरोप लगाया। आलिया को उनके घर के लिविंग रूम में बैठे हुए क्लिक किया गया था। कैमरापर्सन के अपने घर की छत पर आने से नाराज आलिया ने इंस्टाग्राम पर ईटाइम्स के एक पोस्ट को टैग करते हुए निजता पर हमला बताया।

आलिया ने गोपनीयता भंग होने पर डाली इंस्टा स्टोरी

आलिया भट्ट ने पोस्ट में लिखा, “क्या आप मेरे साथ मजाक कर रहे हैं? मैं अपने घर में पूरी तरह से सामान्य दोपहर में अपने लिविंग रूम में बैठी थी जब मुझे लगा कि कुछ मुझे देख रहा है .. मैंने ऊपर देखा और मेरे पड़ोस की इमारत की छत पर दो लोगों को कैमरे के साथ देखा! किस दुनिया में यह ठीक है और अनुमति है? यह किसी की निजता का घोर आक्रमण है! एक रेखा है जिसे आप पार नहीं कर सकते हैं और यह कहना बिल्कुल सही होगा कि आज सभी रेखाएं पार कर ली गईं।” आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा। आलिया ने अपनी स्टोरी में मुंबई पुलिस को भी टैग किया। इससे पहले भी रणबीर और आलिया ने पपराजी से प्राइवेसी की गुजारिश की थी और उनसे कहा था कि वे अपनी न्यूबॉर्न बेटी राहा की तस्वीरें क्लिक न करें।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago