बॉलीवुड

बायीं आंख फड़कने पर बिग बी ने कुछ ऐसे किया अपनी मां को याद, सोशल मीडिया पर हुए भावुक

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज फिल्म इंडस्ट्री में जिस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, वहां तक पहुंच पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। इसके बावजूद अमिताभ बच्चन हमेशा अपनी जमीन से जुड़े हुए नजर आते हैं। उन्हें अक्सर अपने मां-बाप को याद करते हुए देखा जा सकता है। जब भी अमिताभ बच्चन से उनकी सफलता के बारे में पूछा जाए या निजी जिंदगी से जुड़े किसी लम्हे के बारे में पूछा जाए तो वे अक्सर अपने मां-बाप को याद कर ही लेते हैं। मां-बाप के प्रति अमिताभ बच्चन के मन में कितनी श्रद्धा और कितना प्यार है, यह अक्सर सोशल मीडिया पर झलक जाता है, जब अमिताभ बच्चन किसी-न-किसी बहाने उनकी बात छेड़ ही देते हैं।

फिर किया याद

इन दिनों अमिताभ बच्चन का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में वे अपने माता-पिता को याद करते रहते हैं। जिस तरह से तबीयत खराब होने पर हर बच्चा अपने मां-बाप की जरूरत महसूस करता है, वैसे ही अमिताभ बच्चन को भी जब यह महसूस होता है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है तो वे भी अपने माता-पिता को जरूर याद कर लेते हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपनी मां तेजी बच्चन को कुछ इस तरह से याद किया है कि इसे पढ़ने वाले भी भावुक हो जाएं। अमिताभ बच्चन की आंखों में कुछ समस्या आ गई है। इसी वजह से उन्होंने विशेष तौर पर अपनी मां को याद किया है।

याद करने की वजह

amarujala

अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अमिताभ बच्चन ने अपनी मां की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन की बायीं आंख दिख रही है। इसमें एक काला धब्बा नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपनी मां के बारे में लिखा है। वैसे, पहला मौका नहीं है जब अमिताभ इस तरह से अपनी मां को याद कर रहे हैं। कई बार उन्हें ऐसा करते हुए देखा जा चुका है। इस बार उन्होंने अपनी बाईं आंख की एक तस्वीर यहां पोस्ट करते हुए लिखा है कि जब मेरी बाई आंख फड़कने लगी तो मुझे याद आया कि बचपन में मैंने सुना था कि यह अशुभ होता है। डॉक्टर को दिखाने गए तो पता चला आंख के अंदर एक काला धब्बा हो गया है। डॉक्टर ने उन्होंने बोला कि उम्र के कारण ऐसा हो जाता है। सफेद हिस्सा जो आंख का होता है, वह घिस जाता है।

अब वो बात कहां?

बिग बी ने लिखा है कि बचपन में जब आंख में कुछ होता था तो मां अपने पल्लू को गोल बना लेती थीं। फूंक मार देती थीं और गर्म करके आंख में लगा देती थीं। डॉक्टर ने कहा कि ऐसा ही यदि करेंगे तो यह ठीक हो जाएगा। अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि मां तो अब नहीं हैं। ऐसे में मैं बिजली से जब रुमाल को गर्म करने लगा तो वह गर्म नहीं हुआ। इससे ज्यादा राहत भी नहीं मिली। वास्तव में मां का पल्लू तो मां का पल्लू ही होता है।

सोशल मीडिया पर सक्रियता

अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया पर सक्रियता हमेशा दिख जाती है। खुद से जुड़ी कई तरह की जानकारियां वे हमेशा सोशल मीडिया में साझा करते रहते हैं। अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई भावनात्मक बातें भी अमिताभ बच्चन यहां लिख जाते हैं। बीते ही दिनों उन्होंने एक पुराना वीडियो यहां शेयर किया था। इस वीडियो में वे अपनी मां के साथ बात करते हुए दिख रहे थे। साथ में उनकी पत्नी जया बच्चन भी मौजूद थीं।

आने वाली फिल्में

वैसे, अमिताभ बच्चन की फिल्मों की बात करें तो इस वक्त वे कई फिल्मों में दिखने वाले हैं। सबसे पहले तो ब्रह्मास्त्र में वे दिखेंगे, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म गुलाबो सिताबो और चेहरे में भी अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। झुंड में भी अमिताभ बच्चन दिखने वाले हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago