बॉलीवुड

सर्जरी करवाकर लौटे अमिताभ बच्चन, यूं जताया फैन्स का आभार

Amitabh Bachchan Health Update After Eye Surgery: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की सेहत खराब होने की खबर जब उनके फैंस को पता चली थी, तो वे बड़े मायूस हो गए थे। अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने यह बताया था कि वे एक सर्जरी से गुजरने वाले हैं।

उन्होंने यह बात बहुत ही कम शब्दों में बताई थी, जिसकी वजह से इसके बारे में लोग सिर्फ अंदाजा ही लगा पा रहे थे। उन्होंने यह लिखा था कि मेडिकल कंडीशन… सर्जरी… ज्यादा कुछ नहीं लिख सकता।

फैन्स का किया अब शुक्रिया अदा

अमिताभ बच्चन का एक और ब्लॉग सामने आया है। इसमें अपने फैंस का उन्होंने शुक्रिया अदा किया है। अपनी कई तस्वीरें भी इस ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने शेयर की हैं, जिनमें उनके कान पर टैप जैसा कुछ दिख रहा है। इन तस्वीरों को देखकर यह साफ हो रहा है कि अच्छी तरह से उनकी सर्जरी हो गई है।

अमिताभ बच्चन ने बताया कुछ भी नहीं

इस बारे में अमिताभ बच्चन ने हालांकि बताया कुछ भी नहीं है। अपने ब्लॉग में उन्होंने सिर्फ यही लिखा है कि आपने जो मेरे लिए दुआएं की और मेरे लिए चिंता प्रकट की, उसके लिए आपके प्रति मेरा प्यार और आभार।

सर्जरी की बात सुनकर डर गए थे फैन्स

गौरतलब है कि बीते दिनों जब अमिताभ बच्चन के फैंस को पता चला था कि उनकी सर्जरी होने वाली है, तो वे बहुत डर गए थे। वे समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर बिग बी को ऐसा क्या हो गया। कौन सी मेडिकल कंडीशन आ गई है कि उन्हें सर्जरी करवाने तक की आवश्यकता पड़ गई है।

यह भी पढ़े

अमिताभ के पास अब भी हैं इतनी फिल्में

अमिताभ बच्चन इस वक्त 78 साल के हैं। उन पर इंडस्ट्री में करोड़ों रुपए भी लगे हुए हैं। अब भी उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। एक के बाद एक फिल्में उनकी झोली में गिरती जा रही हैं। आने वाले वक्त में उन्हें ब्रह्मास्त्र, चेहरे, बटरफ्लाई, झुंड और मेडे जैसी फिल्मों में देखा जाएगा।

Facebook Comments
Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago