बॉलीवुड

फिल्म फ्लॉप होने के डर से अमिताभ बच्चन का हो गया था ऐसा हाल, छोड़ने वाले थे बॉलीवुड

Amitabh Bachchan: जंजीर अमिताभ बच्चन के करियर की वह फिल्म रही है, जिसने उनके डूबते हुए करियर को बचा लिया था। इस फिल्म को रिलीज हुए 47 वर्ष हो गए हैं। अमिताभ बच्चन को इस फिल्म ने रातों-रात फिल्म इंडस्ट्री में सुपर स्टार का दर्जा दिलवा दिया था। अमिताभ बच्चन की 4 वर्षों से लगातार फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। संघर्ष करते-करते वे बेहद थक चुके थे। उन्होंने इससे पहले लगभग 12 फिल्मों में काम किया था, मगर इनमें से केवल बॉम्बे टू गोवा और आनंद ही चल पाई थी। शुरुआत में जंजीर भी उतनी सफल नहीं रही थी, जिसके कारण अमिताभ बच्चन को बुखार आ गया था।

पहले इन्हें ऑफर हुई थी फ़िल्म

फिल्म जंजीर धर्मेंद्र, देव आनंद और राजकुमार को अमिताभ बच्चन से पहले ऑफर की गई थी, मगर फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर प्रकाश मेहरा तीनों में से किसी के साथ भी इस फिल्म को फ्लोर पर ला पाने में कामयाब नहीं हो सके। प्रकाश मेहरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लीड रोल के लिए इस फिल्म में धर्मेंद्र तैयार हो गए थे। प्रोड्यूस भी वे इस फिल्म को करना चाहते थे। इसलिए उनकी ओर से धर्मेंद्र और मुमताज को शीर्ष भूमिका में लेकर फिल्म की घोषणा भी कर दी गई थी। प्रकाश मेहरा ने कहा था कि धर्मेंद्र ने एक दिन उनसे कहा था कि अपने भाई की फिल्म वे शुरू करना चाहते हैं। उसकी शूटिंग आधी पहुंचने के बाद ही जंजीर की शुरुआत वे कर पाएंगे, मगर मेहरा वक्त देने को तैयार नहीं हुए।

इन दोनों से भी नहीं बनी बात

Source – Twitter/AmitabhBachchan

जब प्रकाश मेहरा देव आनंद के पास गए तो कहानी तो उन्हें पसंद आई, पर उन्होंने फिल्म में 3-4 और गाने डालने के लिए कहा। मेहरा के तैयार नहीं होने पर देव आनंद ने फिल्म करने से मना कर दिया। फिर प्रकाश मेहरा राजकुमार के पास पहुंचे थे। चेन्नई में मुमताज के साथ एक फिल्म पर राजकुमार काम कर रहे थे। फ़िल्म तो उन्हें इतनी पसंद आ गई थी कि अगले दिन से ही शूटिंग करने के लिए वे तैयार थे, लेकिन फिल्म की शूटिंग वे चाहते थे कि दक्षिण भारत में हो, ताकि चेन्नई में अपनी उस फिल्म की शूटिंग भी वे करते रहें। मेहरा इसके लिए भी तैयार नहीं हुए।

यह भी पढ़े

प्राण ने दिया सुझाव

तीन लोगों के जंजीर को ठुकराने के बाद अमिताभ बच्चन को फिल्म में लेने की सलाह प्रकाश मेहरा को प्राण ने दी थी। मुंबई टू गोवा में अमिताभ को देखने के बाद प्राण ने प्रकाश मेहरा के मुताबिक उनसे कहा था कि उन्हें लगता है कि वे भविष्य के सितारे हैं। प्रकाश मेहरा ने कहा था कि अमिताभ के उस फिल्म में फाइट सीन से वे खुद बड़े प्रभावित थे। फिल्म में अमिताभ को लेने पर प्रकाश मेहरा को बहुत से लोगों ने खरी-खोटी सुनाई थी। अमिताभ ने प्रकाश मेहरा से कह दिया था कि जंजीर यदि फ्लॉप हुई तो वे अपने घर इलाहाबाद चले जाएंगे। मेहरा के मुताबिक जंजीर की खराब शुरुआत पर अमिताभ बच्चन को बुखार तक आ गया था, मगर बाद में फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago