बॉलीवुड

अर्जुन कपूर जीवनी (Arjun Kapoor Biography in Hindi)

पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर की कैटेगरी के लिए नोमिनेट होने वाले अर्जुन कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में देकर अपना नया मुकाम हासिल किया है। बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरूआत करने वाले अर्जुन कपूर आज जाने माने बॉलीवुड अभिनेता है और कई फिल्मों में दमदार अभिनय से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। इन दिनों अर्जुन कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं

आइए एक नज़र डालते हैं इनकी जिंदगी पर। अर्जुन कपूर जीवनी (Arjun Kapoor Biography in Hindi)

बचपन

26 जून 1985 को मुंबई में जन्मे अर्जुन कपूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के बेटे हैं। अर्जुन कपूर की एक बहन भी है जिसका नाम अंशुला है। अर्जुन जब महज़ 10 साल के थे तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था और वो अपनी मां के साथ रहते थे। उनकी स्कूलिंग मुंबई के आर्य विद्या मंदिर, चेंबूर में हुई। लेकिन 12वीं कक्षा में फेल होने के बाद अर्जुन ने आगे की पढ़ाई छोड़ दी।

जब मोटापे से पीड़ित थे अर्जुन…(Arjun Kapoor Biography in Hindi)

जब अर्जुन 20 साल के थे तो उनका वज़न 140 किलो था। वो जंक फूड खाने के शौकीन थे लेकिन फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए उन्होने जंक फूड से परहेज़ किया और कड़ी मेहनत के बाद वज़न कम किया। इसमें उनकी मदद की सलमान खान ने। अर्जुन ने बताया था कि सलमान ने न केवल उनके फिटनेस शेड्यूल का ध्यान रखा बल्कि उनकी डाइट पर भी कड़ा नियंत्रण रखा।

अर्जुन कपूर का फिल्मी करियर

यूं तो अर्जुन कपूर बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर है। लेकिन एक्टर बनने से पहले वो निर्देशक बनना चाहते थे। उन्होने अपने करियर की शुरूआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर ही की। उन्होने सबसे पहले 2003 में आई कल हो ना हो में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया जिसके बाद सलाम-ए-इश्क-अ ट्रिब्यूट टू लव, नो एंट्री और वांटेड में भी उन्होंने सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया। लेकिन इन्हे पहचान मिली बतौर अभिनेता और इनकी पहली फिल्म थी इश्कज़ादे। इसमें अर्जुन कपूर के अपोज़िट नज़र आई थीं परिणति चोपड़ा। 2012 में आई इश्कज़ादे के लिए अर्जुन कपूर को ना केवल सराहना मिली बल्कि फिल्मफेयर में बेस्ट डेब्यू एक्टर के लिए अर्जुन नोमिनेट भी हुए। इस फिल्म के बाद अर्जुन कपूर की 2013 मे औरंगजेब, 2014 में गुंडे और 2 स्टेस्ट्स बड़ी हिट साबित हुई। 2016 में अर्जुन कपूर ने करीना कपूर के साथ ‘की एंड का’ की। तो वही यही वो साल रहा जब उन्होने टेलीविज़न की दुनिया का रुख किया। उन्होने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीज़न होस्ट किया। इससे अगले साल यानि 2017 में उनकी फिल्म हाफ़ गर्लफ्रेंड रिलीज़ हुई जिसे भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। अर्जुन कपूर ने अनीस बज़मी की फिल्म “मुबारका” में भी काम किया जिसमें भी इनका डबल रोल था। ये फिल्म कॉमेडी ड्रामा थी बीते साल ही अर्जुन कपूर की नमस्ते इंग्लैंड रिलीज़ हुई थी लेकिन बॉक्सऑफिस पर ये फिल्म धराशायी हो गई। 

अर्जुन कपूर की निजी ज़िदगी

अर्जुन कपूर की निजी जिंदगी की बात करें तो मां मोना शौरी और पिता बोनी कपूर के तलाक के बाद अर्जुन कपूर और बोनी कपूर में हमेशा एक दूरी बनी रही। ये दूरी तब ज्यादा बढ़ गई जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली। यही कारण था कि सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर से भी अर्जुन कपूर कभी घुलते मिलते नहीं थे। लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद पूरा परिवार एक साथ आ गया। इस दुख की घड़ी में अर्जुन कपूर अपने पिता और सौतेली बहनों के साथ हर समय खड़े रहे। और इसी बात से ये साबित हो गया कि अर्जुन एक अच्छे बेटे या भाई ही नहीं बल्कि बेहतरीन इंसान भी हैं। वही फिलहाल अर्जुन कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। ख़बरे हैं कि वो मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं है लेकिन दोनों की नज़दीकियों की तस्वीरें वायरल होती ही रहती हैं।

Facebook Comments
Pooja Choudhary

Share
Published by
Pooja Choudhary

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 day ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago