बॉलीवुड

हिमांशी खुराना का दिल टूटने पर आसिम रियाज़ ने रीट्वीट करके कहीं यह बात…

Asim Himanshi: बिग बॉस 13 के सीजन में देखी गई सबसे रोमांटिक जोड़ी आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के बीच सब कुछ ठीक नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि, सोशल मीडिया के जरिए दोनों के रिश्तो में पिछले कुछ दिनों से दरार की खबरें लगातार सुर्खियों में छाई हुई थी। दोनों का रिश्ता बिग बॉस सीजन 13 के दौरान ही परवान चढ़ा था। इसी बीच दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों के बीच की मोहब्बत की कहानी बिग बॉस के शो से शुरू होकर घर के बाहर भी बरकरार रही।

Asim Himanshi- फैंस के लिए बने फेवरेट

बिग बॉस सीजन 13 के दौरान दर्शकों को इस जोड़ी ने घर में रहकर बहुत ज्यादा लुभाया था, जिसके चलते इनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी बन चुकी है। दर्शकों द्वारा इस जोड़ी को असीमानशी नामक एक नया नाम दिया गया, और इसी नाम ने इन दोनों की पहचान को बढ़ा दिया। इन दोनों के रिश्ते में पिछले कुछ दिनों से कुछ तो खटास चल रही थी, जिसकी वजह से यह दोनों साथ नजर नहीं आ रहे थे।

मंगलवार रात 12:00 बजे हिमांशी द्वारा किए गए एक ट्वीट ने दर्शकों के दिलों में फिर से उम्मीद की किरण जगा दी। हिमांशी खुराना ने 7 अप्रैल की रात एक ट्वीट किया। उसमें लिखा कि हमें कोई भी साथ नहीं देखना चाहता है। और इस ट्वीट में उन्होंने एक दिल टूटने वाला इमोजी भी लगाया। 

ऐसा नजर आ रहा है कि, बीते कुछ दिनों से चल रही अनबन की वजह से अब इन दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है। या शायद दोनों इस रिश्ते में नहीं रहना चाहते हैं। परंतु उनके शुभचिंतक उन दोनों को अब भी साथ देखने की कामना कर रहे हैं। 

यह भी पढ़े नेहा कक्कड़ के साथ नजर आएंगे लव-बर्ड असीम और हिमांशी की जोड़ी (Asim Riaz Himanshi Khurana Song)

क्या अब भी कायम है रिश्ता? 

ब्रेकअप की इन खबरों पर भी आसिम रियाज ने अपना जवाब देते हुए हिमांशी के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए लिखा कि हिमांशी मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। इसका कोई मतलब नहीं है कि, लोग क्या कहते हैं और क्या करते हैं। इस ट्वीट को पढ़ने के बाद बस यही कहा जा सकता है कि, दोनों के बीच शायद अब भी रिश्ता बाकी है।

बिग बॉस सीजन 13 के खत्म होने के बाद अक्सर इन दोनों को एक साथ देखा गया है। कभी किसी इवेंट पर तो किसी गाने की वीडियो में। बिग बॉस के खत्म होने के बाद हिमांशी और असीम ने एक म्यूजिक वीडियो ‘काला सोहना’ है में साथ काम किया और इस गाने को आवाज नेहा कक्कड़ ने दी है।

Facebook Comments
Hema Kwatra

Share
Published by
Hema Kwatra

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago