बॉलीवुड

बदला ट्रेलर (Badla Trailer): अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू एक साथ फिर से।

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और प्रतिभाशाली अदाकारा तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म “बदला” का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। यह जोड़ी पहले भी बड़े परदे पर अपना कमाल दिखा चुकी है। “पिंक” फिल्म की दर्शको और क्रिटिक द्वारा बहुत प्रशंशा हुई थी। अब वापस यह जोड़ी दर्शको को सुजॉय घोष की फिल्म “बदला” में दिखाई देंगी। 11 फरवरी को शाहरुख़ खान, अमिताभ बच्चन और तापसीपन्नू ने इस फिल्म का पोस्टर रिलीज़ किया था। फिल्म का पोस्टर ही दर्शको के दिल की उत्साहित बढ़ाने का कारण बन चूका था और अब ट्रेलर को देख कर यह कहना आसान हो चूका है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बढ़िया फिल्मो में से एक होने वाली है।

news18

ट्रेलर को देख कर पता चलता है कि यह फिल्म सस्पेंस थ्रिल है। फिल्म में अमिताभ बच्चन वकील का किरदार अदा कर रहे है और तापसी पन्नू का बचाव करते नज़र आ रहे है। फिल्म में अमिताभ बच्चन का नाम बादल गुप्ता है जो कि पिछले 40 साल में एक भी केस नहीं हारे। तापसी का किरदार एक बंद कमरे में नज़र आ रहा है जिसमे उनके हाथ खून से लथपथ है और उनके सामने एक लाश और बहुत सारा पैसा है। सारे सुराग उनकी ओर इशारा करते है फिर भी वह यही कहती है कि उन्होंने यह खून नहीं किया। सच्चाई तो फिल्म देखने के बाद ही मालुम होगी।

बदला ट्रेलर (Badla Trailer)

कहा जा रहा है कि यह फिल्म 2016 में आयी एक स्पेनिश फिल्म “द इनविजिबल गेस्ट(The Invisible Guest)” कि रीमेक है। अमिताभ बच्चन पहले भी सुजॉय घोष के साथ “अलादीन”, “TE3N” और “कहानी” फिल्मो में काम कर चुकें है। “बदला” फिल्म 8 मार्च 2019 को सिनेमा घरो में रिलीज़ होगी।

यह भी पढ़े: Mahesh Anand Death: बॉलीवुड के खलनायक महेश आनंद का निधन

Facebook Comments
Kapil Chanderwal

Share
Published by
Kapil Chanderwal

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago