बॉलीवुड

धार्मिक हिंसाओं के बीच मनोज बाजपेयी की कविता ‘भगवान और खुदा’ वायरल, इमोशनल कर देगा वीडियो

Bhagwan aur Khuda” Poem Narrated by Manoj Bajpayee: पिछले कुछ दिनों से हनुमान चालिसा और मस्जिद में नमाज को लेकर कई जगह धार्मिक हिंसाओं की वारदातों की खबर सामने आ रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जिसके बाद कुछ लोग दुखी हैं तो कुछ लोग उस भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं। मगर इसी बीच बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की आवाज में ‘भगवान और खुदा'(Bhagwan aur Khuda) नाम की कविता तेजी से वायरल हो रही है। अगर आपका नाता इंसानियत है तो इस कविता के बोल सुनकर आप एक बार जरूर इमोशनल हो जाएंगे।

‘भगवान और खुदा’ कविता हुई वायरल

मिलाप नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मनोज बाजपेयी एक कविता बोलते नजर आ रहे हैं।बैकग्राउंड में सारे जहां से अच्छा और रघुपति राघव राजा राम की धुन बज रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए मिलाप लिखते हैं, ‘भगवान और खुदा(Bhagwan aur Khuda) की अवधारणा को मैंने 2020 में मेरे द्वारा लिखी गई।जिसे दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी आवाज दी है, जिसकी उपस्थिति, प्रदर्शन, कथन आज भी मेरे रोंगटे खड़े कर देगा. हमारे देश के लिए जरूरी संदेश है जो भारतीय हैं और इंसानियत रखते हैं।’

इस कविता का टाइटल ‘भगवान और खुदा’ है और 2 मिनट की इस कविता में आपको बहुत सारी चीजें सिखाने वाली मिल जाएंगी।मनोज बाजपेयी कहते हैं, भगवान और खुदा(Bhagwan aur Khuda) आपस में बात कर रहे थे, मंदिर और मस्जिद के बीच मुलाकात कर रहे थे। हाथ जुड़े हों या दुआ में हों कोई फर्क नहीं पड़ता है. कोई मंत्र पढ़ता है तो कोई नमाज पढ़ता है। इसके आगे की कविता आपको इस ट्वीट में जरूर सुननी चाहिए क्योंकि इस कविता में आपके और हम सबके लिए एक बड़ी सीख है. जो लोग धर्म के नाम पर दंगे करते हैं उन्हें ये नहीं पता कि हर धर्म सिर्फ शांति का पाठ पढ़ाता है, अशांति कुछ नासमझ इंसान फैलाते हैं.

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago