बॉलीवुड

‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का दूसरा ट्रेलर भी आया सामने, इन्होंने मचाई धूम

Bhuj The Pride of India Trailer Out: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का उनके फैंस को लंबे अरसे से इंतजार है। आखिरकार ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ के ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के साथ ही इसे खूब पसंद किया जा रहा है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अजय देवगन द्वारा खुद से इस ट्रेलर को अपने फैंस के साथ शेयर किया गया है।

ये भी आएंगी नजर

गौरतलब है कि ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा और नोरा फतेही भी नजर आने वाली हैं। ट्रेलर में इन दोनों की भी दमदार एक्टिंग देखने के लिए मिल रही है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक दुधैया ने किया है और इस फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है।

इस दिन रिलीज होगी मूवी(Bhuj The Pride of India Trailer Out)

फिल्म के रिलीज होने में अब लगभग एक माह का वक्त बचा हुआ है। यह फिल्म 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर में अजय देवगन की भूमिका बेहद दमदार तो दिख ही रही है, साथ में संजय दत्त की भी भूमिका को फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं।

सुपरहिट साबित होने की संभावना

फिल्म के ट्रेलर पर लोग प्रतिक्रिया देकर यह बता रहे हैं कि यह फिल्म रिलीज होने के बाद सुपरहिट साबित होने वाली है। अब फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का दूसरा ट्रेलर

अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर लोगों की बेसब्री और बढ़ गई है। ट्रेलर में देखने को मिल रहा है कि किस तरीके से पाकिस्तान भुज एयर बेस पर हमला करने के लिए आगे बढ़ता है और किस तरह से भारतीय जांबाज़ डटकर पाकिस्तान को जवाब देते हैं। ट्रेलर में अजय देवगन का एक यह डायलॉग भी सुनने को मिल रहा है कि तू हमारी औकात का अंदाजा क्या लगाएगा। हम तो उस छत्रपति वीर शिवाजी के सपूत हैं, जिन्होंने मुगलों को घुटनों पर ला दिया था और खून से मातृभूमि का तिलक किया था।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago