बॉलीवुड

अस्पताल से बिपाशा बसु की हुई छुट्टी, बेटी को गोद में लिये आई नज़र, दिखी पहली झलक

बिपाशा बसु ने 12 तारीख को एक बच्ची को जन्म दिया था। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा ने मिलकर अपने बेटी का नाम देवी बसु ग्रोवर(Devi Basu Singh Grover) रखा है। मां बनकर बिपाशा बसु काफी प्रसन्न और उत्साहित हैं। आज उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं।

पहली बार दिखी बिपाशा बसु की बेटी

अस्पताल से बाहर आने के बाद करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु को मीडिया ने घेर लिया। दोनों ने मीडिया द्वारा तस्वीरें भी खिचवाई। बिपाशा ने फोटो में अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है। हालांकि कपड़े से लिपटे होने की वजह से बच्ची का चेहरा नहीं दिख पाया। लिटिल किड का चेहरा तस्वीरों में नजर नहीं आता है। आज बिपाशा और करण दोनों ही ब्लैक कलर के ड्रेस में दिखे। करण सिंह ग्रोवर ने ढीला टी-शर्ट पहना हुआ था तो वहीं बिपाशा लॉन्ग मैक्सी ड्रेस पहनी दिखी।

ये हैं बिपाशा और करण के प्यार की कहानी

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के सबसे फेमस जोड़ियों में से एक हैं। अलोन नामक मूवी के शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हो गया। यहीं से इस जोड़े के प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। दोनों 30 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंध गए। इसी साल अगस्त के महीने में बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। बिपाशा की बेटी के पैदा होने के बाद से सोशल मीडिया पर प्रशंसक और बॉलीवुड के सितारे इस जोड़े को सोशल मिडिया के ज़रिए बधाई दे रहे हैं। डेलिवरी के बाद बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था। बच्ची के नन्हें पैरों की तस्वीर को साझा करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा- “ब्लेसड” इसी पोस्ट के द्वारा बिपाशा ने अपनी बेटी के नाम को भी उजागर किया।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago