बॉलीवुड

बॉबी देओल ने गरीब बच्चों संग बिताया कुछ पल तो फैंस को याद आए सुशांत सिंह, जानें क्या बोले लोग?

Bobby Deol Abhay Deol Video: अक्सर हमारे सामने कभी-कभी कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर किसी दूसरे की याद आ जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ बॉबी देओल (Bobby Deol) का एक वीडियो देखकर हर कोई उनका फैन हो रहा है. एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बॉबी देओल और उनके भाई अभय देओल कुछ गरीब बच्चों के साफ फोटो खिंचवाते नजर आए और उनके साथ प्यार से पेश आए. उन्हें गरीब बच्चों ने घेर लिया और फिर जो हुआ वो आप वीडियो में देख सकते हैं. सभी लोग बॉबी देओल की तारीफ कर रहे हैं और कुछ लोग तो दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद कर रहे हैं, क्योंकि कुछ साल पहले एक ऐसा ही सुशांत का वीडियो भी वायरल हुआ था.

बॉबी देओल को देख क्यों याद आए सुशांत सिंह?

सेलेब फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. उसमें बॉबी देओल और अभय देओल को कुछ गरीब बच्चों के साथ आप देख सकते हैं. वे लोग जब एक रेस्टोरेंट से बाहर आते हैं तो कुछ गरीब बच्चे उन्हें घेर लेते हैं और उन लोगों को बॉबी देओल गले लगाकर प्यार से मिलने लगते हैं. इसके बाद सभी बच्चे बॉबी-अभय देओल के साथ तस्वीरें भी खिंचवाते हैं.

बॉबी देओल का ये अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है. वीडियो के कमेंट में लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी ने लिखा, ‘देओल हमेशा से अच्छे रहे हैं.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘दोनों भाई एक जैसे हैं.’ इस वीडियो पर किसी अन्य ने लिखा, ‘इन्हें जेंटलमैन कहते हैं.’ वहीं एक सुशांत सिंह राजपूत के फैन ने लिखा, ‘ऐसा ही था हमारा सुशांत.’ सभी फैंस इस वीडियो पर बॉबी देओल और अभय देओल को प्यार दे रहे हैं.

बॉबी देओल की बात करें तो साल 1995 में उन्होंने फिल्म बरसात से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने सोल्जर, गुप्त जैसी सुपरहिट फिल्में दीं लेकिन उनका सिक्का वेब सीरीज में ज्यादा चमका. वेब सीरीज आश्रम के पहले और दूसरे सीजन में धमाल मचाने के बाद अब फैंस आश्रम-3 के इंतजार में हैं. वहीं उनका एक और वेब सीरीज लव हॉस्टर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इन सभी वेब सीरीज में बॉबी देओल ने निगेटिव किरदार निभाया है. अगर बात अभय देओल की करें तो वे भी बॉलीवुड एक्टर हैं. जिन्होंने देव डी, रांझणा, जिंदगी नाम मिलेगी दोबारा जैसी फिल्मों में काम किया है.

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago