बॉलीवुड

बॉबी देओल ने सुनाया बचपन का किस्सा, बोले-पापा के घर पर ना होने पर आती थी याद

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज पर ध्यान दे रहे हैं। वेब सीरीज में काम करना उन्हें तो पसंद आ ही रहा है साथ में फैंस भी उन्हें वहीं पसंद कर रहे हैं। अपने एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने बताया कि वे अपने पापा धर्मेंद्र (Dharmendra) से कितना प्यार करते हैं।सनी देओल हों या बॉबी देओल अपने हर इंटरव्यू में पापा का जिक्र करना नहीं भूलते हैं। एक इंटरव्यू में बॉबी को अपने बचपन के दिन याद आए जब उनके पिता काम के सिलसिले में ज्यादातर बाहर रहते थे तब वे उन्हें कितना याद करते थे।

बॉबी देओल को पापा की सताती थी याद

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बॉबी ने अपने पिता के साथ अपना रिश्ता बताया। बॉबी देओल के करियर में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। काफी असफलता हासिल करने के बाद वेब सीरीज आश्रम में जो सफलता उन्हें मिली वो बहुत हैरान करने वाली थी। आश्रण के दो सीजन आने के बाद बॉबी लव हॉस्टल नाम की वेब सीरीज में नजर आए. उसी के प्रमोशन के दौरान बॉबी ने HT को इंटरव्यू दिया। उस दौरान बॉबी ने बचपन की यादें ताजा कीं और बताया कि जब पैरेंट्स बूढ़े हो जाते हैं तो बच्चों की तरह नाजुक हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें बच्चों की जरूरत होती है और पापा के साथ मैं-भइया (सनी देओल) यही सब डिस्कस करते रहते हैं। बॉबी ने बचपन की यादें ताजा करते हुए कहा, ‘मैं पापा से बहुत प्यार करता हूं। बचपन में जब वे कई दिनों तक मुझे नहीं दिखते थे तब मैं उन्हें बहुत याद करता था. वे दिन-रात काम करते थे जिससे हमारे सुख-सुविधा का ध्यान रख सकें, कभी-कभी वे शूटिंग के सेट पर ही सो जाते थे।’

बचपन से सीख लेते हुए बॉबी कहते हैं, ‘मैं अपने बेटे आर्यमान और धरम के साथ काफी समय बिताता हूं। मैं अलग जनरेशन से हूं और मैं मानता हूं कि जब बच्चे जवान होते हैं तो जो समय आप उनके साथ गुजारते हैं वो बहुत अनमोल होता है. इससे आप बच्चों के और करीब आ जाते हैं।’ अगर बॉबी देओल के करियर की बात करें तो साल 1995 में बॉबी ने फिल्म बरसात से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, हाालंकि बचपन में उन्होंने कई बार अपने पिता के बचपन का रोल पर्दे पर निभाया है। 1995 के बाद बॉबी ने सोल्जर, बादल, बिच्छू, गुप्त, रेस-3, यमला पगला दीवाना, चोर मचाए शोर, हमराज, आशिक, अजनबी और प्यार हो गया जैसी सफल फिल्में दी हैं।

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago