बॉलीवुड

बॉलीवुड के ये 5 कलाकार अपने जीवन की आखिरी फिल्म नहीं देख सकें।

Bollywood Actors Who Died Before Release Of Their Last Movie: मनुष्य का मृत्यु पर कोई नियंत्रण नहीं है। मृत्यु को टाला नहीं जा सकता क्योंकी यह अटल है। मृत्यु के बाद मनुष्य को भुला दिया जाता है, अगर दुनिया कुछ याद रखती है तो वह है उसका काम और समाज के प्रति उसका योगदान। बॉलीवुड ने कई प्रतिभाशाली कलाकारों को खोया है। लोग शायद उन्हें भूल गए लेकिन उनके द्वारा किये गए कामों को आज भी याद किया जाता है। हालाँकि अब वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा किया हुआ काम आज भी हमारा मनोरंजन करता है।

इस सूची में ऐसे ही कुछ कलाकारों के नाम है जो अपनी आखिरी फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही दुनिया छोड़ गए थे। 

1. राजेश खन्ना (Rajesh Khanna)

Image Source: Zee News

बॉलीवुड के ‘पहले सुपरस्टार’ और भारत सिनेमा के ‘मूल सुपरस्टार’, राजेश खन्ना ने तीन दशकों तक बॉलीवुड में अपनी सफलता का आनंद लिया। 18 जुलाई 2012 को कैंसर के कारण इनका निधन हो गया। इनकी मृत्यु के बाद, इनकी आखिरी फिल्म रियासत 2014 में रिलीज़ हुई थी।

2. शम्मी कपूर (Shammi Kapoor)

Image Source: Emirates 24/7

शम्मी कपूर बॉलीवुड के सबसे मनोरंजक अभिनेताओं में से एक हैं। वह 1950, 1960 और 1970 के दशक के बॉलीवुड के प्रमुख सितारों में से एक थे। 14 अगस्त 2011 को किडनी फ़ैल हो जाने के कारण 79 वर्ष की आयु में इनकी मृत्यु हुई। 11 नवंबर 2011 को आयी रॉकस्टार फिल्म में इनकी भूमिका देखने को मिली।

3. अमरीश पूरी (Amrish Puri)

Image Source: MouthShut

बॉलीवुड के सबसे बड़े खलनायक के रूप में पहचान बनाने वाले अमरीश पुरी को बॉलीवुड में सबसे बेहतर नकारात्मक भूमिकाएं निभाने के लिए भी याद किया जाएगा। 12 जनवरी 2005 को ब्रेन हेमरेज के कारण 72 वर्ष की आयु में इनका निधन हो गया। 8 सितम्बर 2006 को इनकी आखिरी फिल्म “कच्ची सड़क” आयी जो की ज्यादा हिट नहीं रही।

4. संजीव कुमार (Sanjeev Kumar)

Image Source: YouTube

संजीव कुमार को शोले में ‘ठाकुर’ की भूमिका के लिए हमेशा याद किया जाता है। उन्हें उनकी अलग-अलग तरह के किरदारों को निभाने की प्रतिभा और उनके वास्तविक चरित्र के लिए भी याद किया जाता है। 6 नवंबर 1985 को 47 साल की उम्र में इनको दिल का दौरा आया और इनकी मृत्यु हो गई। इनकी मृत्यु के आठ साल बाद, “प्रोफेसर की पडोसन” फिल्म रिलीज़ हुई जिसमें इनकी आखिरी उपस्थिति देखी गई।

5. ओम पूरी (Om Puri)

ओम पुरी को बॉलीवुड फिल्मों में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। इनका निधन 6 जनवरी 2017 को दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। अपनी मृत्यु से एक महीने पहले, उन्होंने फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग पूरी की थी। इसके आलावा यह और 3 फिल्मो (रामभजन ज़िंदाबाद, द गाज़ी अटैक और वायरस हाउस ) में देखे गए थे।

यह भी पढ़े: बॉलीवुड के 10 ऐसे कलाकार जिन्होंने रातों-रात अपना करियर बर्बाद कर लिया। 

Facebook Comments
Kapil Chanderwal

Share
Published by
Kapil Chanderwal

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

3 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

5 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago