बॉलीवुड

ये अभिनेत्रियाँ दुल्हन के जोड़े में दिखीं इतनी खूबसूरत, लोगों ने थाम लिए दिल

Bollywood Actress Viral Bridal Looks Kriti Sanon To Alia Bhatt: फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियाँ अपनी शादी के जोड़ों में बेहद खूबसरत नजर आती हैं और उनके ब्राइडल लुक्स अक्सर नई दुल्हनों के लिए इंसपिरेशन बन जाते हैं। लेकिन अपनी खुद की शादी से अलग भी ये अभिनेत्रियाँ कई बार वेडिंग लुक में कहर ढाती नजर आती हैं, कभी किसी ऐड तो कभी किसी मैगजीन या फिर किसी ब्राइडल कलेक्शन के लिए। आइए आज जानते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिनके ब्राइडल लुक ने फैंस को दिल थामने पर मजबूर कर दिया।

बॉलीवुड की गॉरजियस अभिनेत्रियों के ब्राइडल लुक(Bollywood Actress Viral Bridal Looks Kriti Sanon To Alia Bhatt)

  • कृति सनन 

हाल ही में मशहूर अभिनेत्री कृति सनन, जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ‘नूरानियत’ कलेक्शन के रेड लहंगे में कमाल की खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने अपने लहंगे के साथ मांगटीका, लाल चूड़ी, कलीरें और माथे पर कुमकुम की बिंदी कैरी की, जिससे उनकी खूबसूरती में चार चाँद लग गए।

  • कैटरीना कैफ

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कुछ वक्त पहले एक ज्यूलरी ब्रैंड के लिए ऐड शूट किया था, जिसमें जया व अमिताभ बच्चन उनके पेरेंट्स बने थे। हाल ही में इस एड से जुड़ी एक थ्रोबैक फोटो बिगबी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थी। इस फोटो में पेस्टल कलर के लहंगे और हैवी ज्यूलरी में सजी कैटरीना बेहद आकर्षक लग रही थीं।

  • पर‍िणीति चोपड़ा

अभिनेत्री पर‍िणीति चोपड़ा ने भी पिछले साल एक मैगजीन के लिए ब्राइडल फोटोशूट करवाया था। इस शूट के दौरान परिणीति पीच कलर के लहंगे के साथ हैवी नेकपीस और नोजरिंग पहने हुए बेहद स्टन‍िंग लग रही थीं।

  • तारा सुतार‍िया

कुछ महीने पहले, अभिनेत्री तारा सुतार‍िया ने भी एक ज्यूलरी ऐड के लिए ब्राइडल लुक अपनाया था। क्रीम कलर के हैवी लहंगे व कुंदन और मोतियों से जड़े भारी भरकम गहनों में तारा एकदम अलग नजर आ रही थीं। 

  • कियारा आडवाणी

कियारा को हम दुल्हन के लिबास में कई फिल्मों में देख चुके हैं और वो हर बार बेहद आकर्षक नजर आती हैं। लेकिन इसके अलावा भी वे कई बार ब्राइडल ड्रेस में कहर ढ़ा चुकी हैं। साल 2017 में कियारा ने डिजाइनर विक्रम फडनिस के लिए गोवा में एक रैंप वॉक किया था। इस फैशन शो में कियारा जरी के काम वाले महरुन रंग के लहंगे के साथ सिर पर क्रीम कलर के नेट के दुपट्टे में नजर आई थीं। इसके साथ उन्होंने बेहद लाइट ज्यूलरी और मराठी नथ पहन सबको मंत्रमुग्ध कर दिया था।

  • श्रद्धा कपूर 

श्रद्धा कपूर ने भी एक बार डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक फैशन शो में ब्राइडल लुक में रैंप वॉक किया था। इस शो में उन्होंने लाल रंग का हैवी लहंगा फुल स्वील्स ब्लाउज के साथ पहना था। उनकी हैवी ज्यूलरी और फोरहेड कवर करता मांगटीका उन्हें एकदम अलग ब्राइडल लुक दे रहा था।

  • सारा अली खान 

सारा अली खान तो अक्सर ही ट्रेड‍िशनल कपड़ों में नजर आती हैं, लेकिन उनका ब्राइडल लुक कयामत ढ़ाता है। कुछ वक्त पहले सारा ने अबु जानी और संदीप खोसला के ब्राइडल कलेक्शन के लिए रैंप वॉक किया था। इस शो में वे गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद सिंपल और एलिगेन्ट नजर आ रही थीं। हालांकि उन्होंने लहंगे के साथ कोई ज्यूलरी नहीं पहनी थीं, लेकिन सिर पर चुनरी डालकर उन्होंने अपना ब्राइडल लुक पूरी तरह से जस्टीफ़ाई किया था।

  • जाह्नवी कपूर 

पिछले साल जाह्नवी कपूर ने मशहूर सेलेब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कलेक्शन के लिए दुल्हन का लिबास पहना था। ग्रे कलर के लहंगे के साथ कुंदन की हैवी ज्यूलरी पहन जाह्नवी एकदम रॉयल ब्राइड लग रही थीं।

  • जैकलीन फर्नांड‍िस 

जैकलीन को हमने फिल्मों में कई बार दुल्हन के जोड़े में देखा है, लेक‍िन मैगजीन फोटोशूट के लिए अपनाया गया उनका ब्राइडल लुक एकदम जुदा और खूबसूरत था। ब्राइड्स टुडे और हार्पर बाजार मैगजीन के लिए करवाए गए इस फोटोशूट में, महरून रंग के लहंगे में जैकलीन बेहद सेक्सी नजर आईं।

  • आल‍िया भट्ट 

सिल्वर स्क्रीन पर आल‍िया लगभग अपनी हर फिल्म में दुल्हन बन चुकी हैं, लेकिन इससे इतर एक ब्राइडल क्लोद‍िंग ब्रांड ‘मोहे फ़ैशन्स’ के लिए भी आल‍िया ने एक बार दुल्हन का लुक अपनाया था। इस दौरान लाल रंग के लहंगे और हैवी ज्यूलरी में मुस्कुराती आल‍िया ने सबका मन मोह लिया था।

यह भी पड़े: बाकी सस्पेंस थ्रिलर से कुछ ऐसे अलग है चेहरे, दिल जीत लेंगे ये कलाकार

यदि आप भी किसी अभिनेत्री के ब्राइडल लुक के कायल हैं तो हमें कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएं।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago