बॉलीवुड

खूबसूरती बढ़ाने के लिए कराई प्लास्टिक सर्जरी, कुछ लगीं खूबसूरत तो कुछ का बिगड़ गया चेहरा

Bollywood Actress With Plastic Surgery: बॉलीवुड में खूबसूरती और खूबसूरत अदाकाराओं की कोई कमी नहीं है। बॉलीवुड में बीते समय से लेकर के आज के दौर तक कई ऐसी ऐक्ट्रेसेस हुई हैं जिनकी खूबसूरती के लोग आज भी दीवाने हैं। कई लोगों को देखकर के ऐसा लगता है कि भगवान ने उनको खूब समय देकर के आराम से बनाया है तभी तो वो इतने खूबसूरत हैं और उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं हैं। लेकिन आज कम समय में आप भी इस तरह की खूबसूरती पा सकते हैं।

जी हां, जहां कुछ लोग नैचुरली खूबसूरत होते हैं, लेकिन कुछ लोग खूबसूरत बनने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। प्लास्टिक सर्जरी इन दिनों एक ऐसा साधन बन गई है जिसके द्वारा आप अपने पसंदीदा अपने शरीर के अंगो को आकार और रंग दे सकते हैं। लेकिन यह प्लास्टिक सर्जरी ने कुछ लोगों को खूबसूरत बनाया है तो वहीं कुछ लोगों की सूरत पहले से ज्यादा बिगड़ गई। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड की कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारे में जो प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद ज्यादा खूबसूरत दिखने लगी हैं तो वहीं कुछ ने अपनी खूबसूरती को बिगाड़ लिया।

प्रियंका चोपड़ा [Priyanka Chopra Plastic Surgery]

Dailyhunt

देसी गर्ल के नाम से जानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा जिन्होंने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपने हुस्न के जलवे बिखेरे हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा भी कई बार अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवा चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नाक और अपने होठों की सर्जरी करवाई है। उनकी पुरानी और नई तस्वीरों में ये अंतर साफ समझ आ रहा है।

अनुष्का शर्मा [Anushka Sharma Plastic Surgery]

indiatoday

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपनी होठों की प्लास्टिक सर्जरी करवा चुकी हैं। फिल्म पीके में वो अपने नए लुक के साथ नजर आई थीं। हालांकि, उनको उनके इस लुक के लिए काफी ट्रोल भी किया गया था। लेकिन बाद में सभी ने उनकी तारीफ की थी।

शिल्पा शेट्टी [Shilpa Shetty Plastic Surgery]

VeryFilmi

90 के दशक से अब तक अपनी खूबसूरती से जलवे बिखेरने वाली शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती के लोग आज भी कायल हैं। लेकिन इस बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है।

वाणी कपूर [Vaani Kapoor Plastic Surgery]

Koimoi

बॉलीवुड जगत में साल 2013 में आई फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से डेब्यू करने वाली वाणी कपूर हालांकि अभिनय के क्षेत्र में कोई खासा कमाल नहीं दिखा पाई हैं। लेकिन इस फिल्म के बाद उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था। इस फिल्म के तीन साल बाद वाणी जब दूसरी फिल्म में नजर आई तो वाणी का चेहरा पूरी तरह बदल गया। दरअसल, वाणी ने अपने चेहरे के कई हिस्सों की सर्जरी करवाई थी। बता दें कि वाणी ने अपनी ठुड्डी, होंठ और चेहरे की संरचना में कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है।

जाह्नवी कपूर [Jhanvi Kapoor Plastic Surgery]

english.fashion

जान्हवी कपूर आज बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्री बन गयी हैं. जान्हवी श्रीदेवी की बड़ी बेटी हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें जान्हवी कपूर भी फिल्मों में आने से पहले अपनी नाक और ठुड्डी की प्लास्टिक सर्जरी करवा चुकी हैं। सर्जरी करवाने के बाद ही जान्हवी ने फिल्मों में कदम रखा था। जान्हवी फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं और इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कारगिल गर्ल’ की शूटिंग में बिजी हैं।

बता दें कि इन सभी एक्ट्रेसेस ने अपनी खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया और उनकी ये सर्जरी सक्सेसफुल भी रही। लेकिन कई ऐक्ट्रेसेस के लिए यह सर्जरी नाकाम रही। जिस सर्जरी को उन्होंने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कराया था उसी ने उनका चेहरा बिगाड़ दिया। बिग बॉस सीजन 13 की कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्ट्रेस कोइना मित्रा के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। दरअसल, कोईना ने साल 2011 में अपने नाक की सर्जरी कराई थी, जो उनके लिए खतरनाक साबित हुई। इस प्लास्टिक सर्जरी ने कोईना का करियर खत्म कर दिया।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

16 hours ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

17 hours ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

19 hours ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

6 days ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

6 days ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago