जी हां, जहां कुछ लोग नैचुरली खूबसूरत होते हैं, लेकिन कुछ लोग खूबसूरत बनने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। प्लास्टिक सर्जरी इन दिनों एक ऐसा साधन बन गई है जिसके द्वारा आप अपने पसंदीदा अपने शरीर के अंगो को आकार और रंग दे सकते हैं। लेकिन यह प्लास्टिक सर्जरी ने कुछ लोगों को खूबसूरत बनाया है तो वहीं कुछ लोगों की सूरत पहले से ज्यादा बिगड़ गई। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड की कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारे में जो प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद ज्यादा खूबसूरत दिखने लगी हैं तो वहीं कुछ ने अपनी खूबसूरती को बिगाड़ लिया।
देसी गर्ल के नाम से जानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा जिन्होंने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपने हुस्न के जलवे बिखेरे हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा भी कई बार अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवा चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नाक और अपने होठों की सर्जरी करवाई है। उनकी पुरानी और नई तस्वीरों में ये अंतर साफ समझ आ रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपनी होठों की प्लास्टिक सर्जरी करवा चुकी हैं। फिल्म पीके में वो अपने नए लुक के साथ नजर आई थीं। हालांकि, उनको उनके इस लुक के लिए काफी ट्रोल भी किया गया था। लेकिन बाद में सभी ने उनकी तारीफ की थी।
90 के दशक से अब तक अपनी खूबसूरती से जलवे बिखेरने वाली शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती के लोग आज भी कायल हैं। लेकिन इस बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है।
बॉलीवुड जगत में साल 2013 में आई फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से डेब्यू करने वाली वाणी कपूर हालांकि अभिनय के क्षेत्र में कोई खासा कमाल नहीं दिखा पाई हैं। लेकिन इस फिल्म के बाद उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था। इस फिल्म के तीन साल बाद वाणी जब दूसरी फिल्म में नजर आई तो वाणी का चेहरा पूरी तरह बदल गया। दरअसल, वाणी ने अपने चेहरे के कई हिस्सों की सर्जरी करवाई थी। बता दें कि वाणी ने अपनी ठुड्डी, होंठ और चेहरे की संरचना में कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है।
जान्हवी कपूर आज बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्री बन गयी हैं. जान्हवी श्रीदेवी की बड़ी बेटी हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें जान्हवी कपूर भी फिल्मों में आने से पहले अपनी नाक और ठुड्डी की प्लास्टिक सर्जरी करवा चुकी हैं। सर्जरी करवाने के बाद ही जान्हवी ने फिल्मों में कदम रखा था। जान्हवी फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं और इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कारगिल गर्ल’ की शूटिंग में बिजी हैं।
बता दें कि इन सभी एक्ट्रेसेस ने अपनी खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया और उनकी ये सर्जरी सक्सेसफुल भी रही। लेकिन कई ऐक्ट्रेसेस के लिए यह सर्जरी नाकाम रही। जिस सर्जरी को उन्होंने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कराया था उसी ने उनका चेहरा बिगाड़ दिया। बिग बॉस सीजन 13 की कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्ट्रेस कोइना मित्रा के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। दरअसल, कोईना ने साल 2011 में अपने नाक की सर्जरी कराई थी, जो उनके लिए खतरनाक साबित हुई। इस प्लास्टिक सर्जरी ने कोईना का करियर खत्म कर दिया।
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…