बॉलीवुड

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से सदमे में बॉलीवुड, सेलेब्स ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजली

Bollywood celebs condole actor Sidharth Shukla’s demise: बिग बॉस-13 जीतने के बाद से ही अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला कामयाबी के नए आयाम छू रहे थे। इस शो के बाद उनकी पॉप्यूलेरिटी और फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी। वे जहां जाते थे फैंस उन्हें घेर लेते थे। बिग बॉस में उनकी को-कंटेस्टेंट रहीं अभिनेत्री शहनाज गिल के साथ उनकी केमेस्ट्री इतनी पसंद की गई कि दोनों के नाम का हैशटैग सोशल मीडिया पर रोज ट्रेंड करता था। लेकिन गुरुवार सुबह आई सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने लाखों लोगो के दिल तोड़ दिए।

फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस तक सब गहरे सदमे में है। किसी को भरोसा ही नहीं हो रहा कि कल तक हस्ते-मुस्कुराते सिद्धार्थ जो इतने फिट थे अचानक ही दुनिया को अलविदा कह गए। ऐसे में कंगना रनौत, अनुष्का शर्मा, करण जौहर, आदि सभी सेलेब्स ने सिद्धार्थ को नम आंखो से श्रद्धांजली दी। आइए देखते हैं कुछ सेलेब्स के ट्वीट।

सेलेब्स के पोस्ट(Bollywood celebs condole actor Sidharth Shukla’s demise)

  • कंगना रनौत – कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में सिद्धार्थ की फोटो के साथ लिखा, “अविश्वसनीय रूप से दुखद”।
  • अनुष्का शर्मा – अनुष्का ने लिखा, “सिद्धार्थ शुक्ला की आत्मा को शांति मिले! उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है”।
  • करण जौहर – करण जौहर ने लिखा, “मैं हमेशा आपकी प्यारी मुस्कान और आपके दयालु हृदय को याद रखना चाहता हूं… प्यारे सिद्धार्थ को श्रद्धांजली”।
  • आयुष्मान खुराना – आयुष्मान ने लिखा, “RIP सिद्धार्थ शुक्ला”।
  • अर्जुन कपूर – अर्जुन ने लिखा, “शांति से जाओ भाई”।

बता दें कि गुरुवार सुबह सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक के कारण उनके निवास स्थान पर ही मृत्यु हो गई थी, जिसकी पुष्टि कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने की।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago