Bollywood Hit Couples: चाहे राजकुमार और नरगिस की जोड़ी हो या फिर शाहरुख खान और काजोल की। बॉलीवुड में कई जोड़ियां सुपरहिट रही हैं और दर्शकों ने भी उन पर खूब प्यार लुटाया है। बड़े पर्दे पर ये जोड़ियां सुपरहिट साबित हुई हैं। फिर भी कई ऐसी जोड़ियां भी हैं, जिनकी पहली फिल्म तो सुपरहिट हो गई, मगर इसके बावजूद साथ में दोबारा कभी बड़े पर्दे पर ये नजर नहीं आए। यहां हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही 6 जोड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
वर्ष 1995 में फिल्म बरसात आई थी। इस फिल्म से बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड में अपने कदम रखे थे। दोनों की जोड़ी वाली यह फिल्म सुपरहिट रही थी। बतौर जोड़ी इन दोनों के प्रदर्शन को इस फिल्म में खूब सराहा गया था। दर्शकों द्वारा इस जोड़ी को पसंद तो खूब किया गया, लेकिन इसके बावजूद दोबारा कभी भी दोनों किसी फिल्म में साथ में नजर नहीं आए।
आमिर खान की फिल्म लगान आपको याद तो होगी हीम यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में आमिर खान और ग्रेसी सिंह की जोड़ी जमी थी। इन दोनों की जोड़ी को भी इस फिल्म में बेहद पसंद किया गया था। इसके बावजूद आमिर खान और ग्रेसी सिंह की जोड़ी को दोबारा बड़े पर्दे पर कभी भी नहीं देखा गया।
बतौर अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने संजय दत्त के साथ भी अपने करियर में केवल एक ही फिल्म की। यह फिल्म थी मुन्ना भाई एमबीबीएस। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म इतनी चली कि इसकी लोकप्रियता आज भी कायम है। संजय दत्त और ग्रेसी सिंह की जोड़ी ने भले ही एक सुपरहिट फिल्म दी, इसके बावजूद दोबारा कभी भी बड़े पर्दे पर संजय दत्त और ग्रेसी सिंह को साथ में काम करते हुए नहीं देखा गया।
फिल्म परदेस से बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिली थी। सुभाष घई की यह फिल्म थी और इन दोनों की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बावजूद महिमा चौधरी और शाहरुख खान की पसंदीदा जोड़ी को दर्शकों ने दोबारा कभी बड़े पर्दे पर नहीं देखा।
फिल्म ‘मैने प्यार किया”, जिसने सफलता के कई रिकॉर्ड बना डाले थे, इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी की चर्चा आज भी होती है। फिर भी इस फिल्म के बाद दोबारा दोनों साथ काम करते कभी नहीं दिखे।
सलमान खान ने 1998 में ट्विंकल खन्ना के साथ ‘जब प्यार किसी से होता है’ जैसी सुपरहिट फिल्म की थी। इसके बावजूद सलमान और ट्विंकल को दोबारा कभी भी किसी फिल्म में साथ में काम करते हुए नहीं देखा गया।
यह भी पढ़े:
इस तरह से बॉलीवुड में ये जोड़ियां दर्शकों का खूब प्यार पाने में और उनकी पसंद बनने में कामयाब तो रहीं, पर दोबारा बड़े पर्दे पर इन्हें साथ में देखने के लिए दर्शक तरस कर रह गये।
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…
Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…
Benefits of Papaya Milk for Skin In Hindi: त्वचा के लिए पपीता फायदेमंद होता है…
Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…