बॉलीवुड

बॉलीवुड के 10 ऐसे कलाकार जिन्होंने रातों-रात अपना करियर बर्बाद कर लिया। (Bollywood stars ruined who their career overnight)

एक सफल व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए जीवन भर का समय लगता है लेकिन इसे नष्ट करने के लिए एक पल ही पर्याप्त है। बॉलीवुड बहुत ही गतिशील इंडस्ट्री है। कई बड़े सितारों ने बॉलीवुड में रातों-रात बहुत नाम कमाया है और वही पर कुछ ऐसे लोग भी है जिन्होंने अपना नाम रातों-रात डुबोया भी है।

ऐसे ही कुछ नाम हमने अपनी सूची में तैयार किये है।(Bollywood stars ruined who their career overnight)

1. परवीन बाबी (Parveen Babi)

India Today

परवीन बाबी 70 और 80 के दशक की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक थीं। इन्होने अमिताभ बच्चन और बिल क्लिंटन जैसी कई लोकप्रिय हस्तियों पर उन्हें मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया। डिप्प्रेशन के कारण उन्होंने फिल्मो में काम करना बंद कर दिया। वर्ष 2005 में, वह अपने मुंबई के फ्लैट में मृत पाई गई थी। दुर्भाग्य से, दो दिनों तक उनके शरीर का अंतिम संस्कार करने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। बाद में महेश भट्ट ने उनका अंतिम संस्कार किया।

2. मन्दाकिनी (Mandakini)

Patrika

सन 1985 में आयी फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” में मंदाकिनी की भूमिका लोगों को बहुत पसंद आयी। वर्ष 1994 में, मंदाकिनी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की तस्वीर मीडिया में वायरल हो गई थी। बाद में यह पता चला कि दाऊद ने ऋषि कपूर पर मंदाकिनी को अपनी फिल्म में लेने के लिए दबाव डाला था। इन विवादों के कारण उनका करियर प्रभावित हुआ और परिणामस्वरूप मन्दाकिनी को बॉलीवुड छोड़ना पड़ा।

3. शाइनी आहूजा (Shiny Ahuja)

Deccan Chronicle

सन 2006 में आयी “गैंगस्टर” के साथ यह रातों-रात स्टार बन गए थे, इस फिल्म में कंगना रनौत और इमरान हाशमी ने भी अभिनय किया था। सन 2009 में अपनी नौकरानी के साथ बलात्कार करने के जुर्म में इन्हे सात साल की सजा सुनाई गई थी। जेल से वापस आने तक यह अपनी सारी प्रतिष्ठा खो चूकें थे जिस कारण इनको फिल्मे मिलना बंद हो गयी।

4. संजय दत्त (Sanjay Dutt)

The Indian Express

संजय दत्त ने बॉलीवुड में सैकड़ों फिल्में की हैं, लेकिन अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध रखने के एक आरोप ने उनकी सारी प्रतिष्ठा को बर्बाद कर दिया। इनका कैरियर बुरी तरह प्रभावित हुआ था। तब से उन्हें केवल समाचार चैनलों पर देखा जाने लगा, जब वह पेरोल पर बाहर आते-जाते थे।

5. मोनिका बेदी (Monica Bedi)

youtube

मोनिका बेदी ने 1990 के दशक के मध्य में हिंदी फिल्मों में शुरुआत की थी। इन्होने कई फिल्मो में अभिनय किया जैसे: “प्यार इश्क और मोहब्बत” और “जोड़ी नंबर 1″। यह बिग बॉस 2 में भाग ले चुकी है। इनका अफेयर अबू सलेम के साथ था। 1993 के बम विस्फोट मामले में अबू सलेम का नाम भी शामिल है। इन्हे और इनके प्रेमी अबू सलेम को एक साथ गिरफ्तार किया गया था क्योंकि यह दोनों अवैध तरीकों से देश छोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

6. शक्ति कपूर (Shakti Kapoor)

Amar Ujala

सभी समाचार चैनलो पर एक वीडियो वायरल किया गया था जिसमें शक्ति कपूर को महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा गया था। यह वीडियो एक स्टिंग ऑपरेशन था जो कि शक्ति कपूर के घिनोने चेहरे को दुनिया के सामने लाने के लिए बनाया गया था। इसके बाद शक्ति कपूर को बॉलीवुड में प्रतिबंधित कर दिया गया था।

7. ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni)

Hindustan Times

ममता का करियर सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा था, लेकिन जब इन्होने एक पत्रिका के लिए नग्न अवस्था में तस्वीरें खिचवाई तब यह विवादों में आ चुकी थी। इन्होने राजकुमार संतोषी पर आरोप लगाया था कि वह इन्हे यौन संबंध बनाने के लिए मज़बूर कर रहे है लेकिन अंत में, संतोषी निर्दोष साबित हुए, और उसके बाद, ममता कुलकर्णी किसी भी फिल्म में नहीं दिखी।

8. भारत भूषण (Bharat Bhushan)

Jansatta

अपनी फिल्म ‘बैजू बावरा’ के बाद यह एक स्थापित अभिनेता बन गए थे। इनके पास मुंबई में कई फ्लैट थे लेकिन बेफिज़ूल खर्चा और पैसे नहीं बचाने की इनकी आदत के कारण यह निचे गिरते गए। अपने अंतिम दिनों में, यह एक चॉल में रहने के लिए मजबूर हो गए थे और इन्हे एक फिल्म स्टूडियो में चौकीदार के रूप में काम करना पड़ा था।

9. ओमकार प्रसाद नय्यर (Omkar Prasad Nayyar)

TheSongPedia

संगीतकार और गायक-गीतकार ओपी नय्यर ने बॉलीवुड में कई हिट धुनों में अपना योगदान दिया, लेकिन शराब की लत के कारण इन्होने सब कुछ खो दिया। इनको इनके परिवार ने घर से निकाल दिया और इन्होने अपने जीवन के अंतिम दिन अपने एक प्रशंसक के घर बिताए थे।

10. विमि (Vimi)

youtube

विमी ने 1967 में आयी बी.आर चोपड़ा की फ़िल्म ‘हमराज़’ से बॉलीवुड में शुरुआत की और रातों-रात स्टार बन गईं। वह कलकत्ता में एक पार्टी में निर्देशक रवि से मिलीं, जिन्होंने बाद में उन्हें बी.आर चोपड़ा से मिलवाया और इस तरह उन्हें अपनी पहली फिल्म मिली। अपने पति के तानाशाही स्वभाव के कारण इन्होने अपने पति को तलाक दे दिया, पर इसी कारण इन्हे बॉलीवुड में काम नहीं मिला और इन्हे 30 वर्ष की उम्र में ही शराब की लत लग गयी।

आपको इनमे से कोनसे कलाकार के लिए सबसे ज्यादा बुरा लगता है? अपना जवाब हमें नीचे कमेंट में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े: इन बॉलीवुड हस्तियों ने मशहूर होने के बाद अपने साथियो से तोड़ा रिश्ता। (Bollywood Celebrities Relationships Before Fame)

Facebook Comments
Kapil Chanderwal

Share
Published by
Kapil Chanderwal

Recent Posts

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

1 day ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

2 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

7 days ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

7 days ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago