बॉलीवुड

सोशल मिडिया पर उर्फी जावेद और चेतन भगत के बीच इस वजह से चल रही ज़ुबानी जंग

Chetan Bhagat Urfi Javed Controversy In Hindi: चेतन भगत को यह बयान देने के बाद आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बयान में कहा था कि उर्फी जावेद द्वारा देश में युवा लोगों, विशेष रूप से लड़कों को विचलित किया जा रहा है। ऊर्फी जावेद ने कहा कि चेतन भगत ने उन्हें बेवजह बातचीत में घसीटा। लेखक चेतन भगत ने कहा है कि रियलिटी टीवी अभिनेता उर्फी जावेद पर उनकी टिप्पणियों को तोड़ मारोड़कर पेश किया गया हैं। एक ट्वीट में सफाई देते हुए चेतन भगत ने कहा कि उन्होंने केवल “लड़कों” को अपने करियर पर ध्यान देने और इंस्टाग्राम पर समय बर्बाद न करने के लिए कहा। “मैंने लोगों से कहा कि वे फिटनेस और अपने करियर पर ध्यान दें और इंस्टाग्राम पर अपना समय बर्बाद न करें। मैंने उर्फी के विषय में कुछ भी नहीं कहा। मेरे बयान को अलग तरीके से विवाद पैदा करने के लिए पेश किया गया हैं। मेरे द्वारा कहे जाने वाले बातों के साथ उन चीजों को भी जोड़ दिया जो मैंने कभी नहीं कहा।” चेतन भगत ने कहा।

ऐसे शुरू हुआ विवाद

Image Source: Instagram-urfijavadstory

विवाद तब शुरू हुआ जब चेतन भगत ने एक साहित्य कार्यक्रम में उर्फी जावेद का नाम लेते हुए कहा कि आज के युवा इंस्टाग्राम पर बहुत समय बिताते हैं। “युवाओं, खासकर लड़कों के लिए फोन एक बड़ा ध्यान भंग करने वाला रहा है, जो घंटों बस इंस्टाग्राम रील्स देखते रहते हैं। हर कोई जानता है कि उर्फी जावेद कौन है। आप उसकी तस्वीरों का क्या करेंगे? क्या यह आपकी परीक्षा में आ रही है या आपको नौकरी दिलाने में सहायक होगी? आप जॉब इंटरव्यू में क्या ये बताएंगे की आप उर्फी जावेद को जानते हैं?” चेतन भगत ने कहा। चेतन ने आगे कहा, “एक तरफ, वो युवा है जो कारगिल में हमारे देश की रक्षा कर रहा है और दूसरी तरफ, हमारे पास एक और युवा है, जो अपने कंबलों में छिपे उर्फी जावेद की तस्वीरों को देख रहा है।”

Image Source: Instagram-urfijavadstory

उर्फी जावेद ने चेतन भगत की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें अनावश्यक रूप से बातचीत में घसीटा गया है। उर्फी जावेद ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा, “उनके जैसे पुरुष हमेशा अपनी कमियों को स्वीकार करने के बजाय महिलाओं को दोष देंगे।” उन्होंने कहा, “बलात्कार की संस्कृति को बढ़ावा देना बंद करो, तुम मानसिक रूप से बीमार हो। पुरुषों के व्यवहार के लिए महिलाओं के कपड़ों को दोष देना 80 के दशक के मिस्टर चेतन भगत की तरह है।” उर्फी ने चेतन भगत के कथित व्हाट्सएप संदेशों के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए, जो 2018 में #MeToo आंदोलन के दौरान लीक हो गए थे।

अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा करार देते हुए, चेतन भगत ने ट्वीट किया, “मैंने कभी किसी से इस तरह की कोई बात बात नहीं की हैं जैसा इस इस चैट में दिखाया जा रहा हैं। ये पूरे तरीके से फेक हैं। और मुझे यह भी लगता है कि लोगों को इंस्टाग्राम पर समय बर्बाद करना बंद करने और फिटनेस और करियर पर ध्यान देने के लिए कहने में कुछ भी गलत नहीं है।”

Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago