बॉलीवुड

नाबालिग उम्र में ही बन गए थे एक बच्चे के पिता, कुछ ऐसी थी दारा सिंह की लव स्टोरी

दारा सिंह जिन्होंने रामायण में हनुमान बन कर और अपनी पहलवानी के दम पर सिर्फ अपने शहर का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रौशन किया था। पहलवानी में दारा सिंह का कोई सानी नहीं था और यही वजह थी कि 500 मैचों में उनको कोई हरा नहीं पाया था। लोग उनकी पहलवानी के कायल थे। दूर-दूर से लोग उनके पहलवानी के मैच देखने जाया करते थे। दारा सिंह को लेकर लोगों के मन में एक अलग सी इमेज बनी हुई थी, उन्हें सभी एक सख्त इंसान समझते थे लेकिन इसके अलावा भी उनका एक अलग चेहरा था जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।

दारा सिंह लव स्टोरी

timesofindia

बता दें कि पहलवानी के उस्ताद और सख्त दिखने वाले दारा सिंह भी प्यार के मुरीद हो चुके हैं। बता दें कि दारा सिंह का नाम बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा मुमताज के साथ भी जुड़ चुका है। दारा सिंह और मुमताज की मुलाकात उस वक्त हुई जब वो अपनी दूसरी फिल्म फौलाद के लिए एक एक्ट्रेस की तलाश में थे। इसके पहले दारा सिंह के फिल्म किंग कांग ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

लेकिन इसके बावजूद भी उनको अपनी अगली फिल्म के लिए एक्ट्रेस की तलाश में काफी समय लग रहा था। हर कोई यह कह कर उनके साथ फिल्म करने को मना कर देता था कि पहलवान के साथ कौन काम करेगा। लेकिन कहते हैं ना कि किस्मत का लिखा कोई नहीं बदल सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ मुमताज के साथ भी। उनको और दारा सिंह को मिलना ही था।

दरअसल, उस दौरान जब दारा सिंह अपनी अगली फिल्म के लिए एक्ट्रेस तलाश कर रहे थे तब एक फिल्म के सेट पर मुमताज अपनी बहन के साथ पहुंची थी। दारा सिंह ने जैसे ही मुमताज को देखा उनको उनमें अपनी फिल्म के लिए एक नायिका की झलक दिखी। बस फिर क्या था दारा सिंह ने मुमताज को अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया और इस तरह से उन दोनों की जोड़ी बन गई।

फौलद में किया साथ काम

Youtube

दारा सिंह और मुमताज ने फिल्म फौलाद में साथ काम किया था और साल 1963 में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। जब से दोनों ने फिल्म में काम शुरू किया था तभी से दोनों के प्यार के चर्चे होने लगे थे। हालांकि, इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता था कि वो दोनों भी एक-दूसरे को पसंद करते थे। बता दें कि मुमताज की बहन की शादी दारा सिंह के भाई एसएस रंधावा से हुई थी।

हालांकि, मुमताज ने इस फिल्म के बाद बॉलीवुड में अपना एक नया मुकाम बनाया। वो बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री बन गई थीं। वो अपने काम में काफी व्यस्त रहती थीं जिस वजह से उनका दारा सिंह से मिलना जुलना भी काफी कम हो गया था। इसके बाद दोनों कभी साथ नजर नहीं आए। एक इंटरव्यू में दारा सिंह ने कहा था, ‘बॉलीवुड ने मुमताज को मुझसे छीन लिया।’

दारा सिंह ने की 2 शादियां

Mangalorean

बता दें कि दारा सिंह की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली शादी तब हुई जब वो महज 14 साल के थे। दारा सिंह की शादी बचनो कौर से हुई थी। बचनों उम्र में दारा सिंह से काफी बड़ी थीं। इतना ही नहीं दारा सिंह तभी पिता बन गए थे जब वो नाबालिग थे। दारा सिंह की पत्नी बचनो कौर का निधन शादी के 10 साल बाद ही हो गया था। जिसके बाद साल 1961 में दारा सिंह ने सुरजीत कौर से दूसरी शादी की। उस समय दारा सिंह वॉचमैन की नौकरी किया करते थे। उनके 3 बेटे और 3 बेटियां हैं, जिनमें विंदु दारा सिंह एक हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 day ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

6 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

6 days ago