Image Source (Bollywoodhungama.com)
Deepika Padukone Debut: अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने लोगों के दिलों में अपने लिए विशेष जगह बना ली है। दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में होती है, जो किसी भी फिल्म को हिट कराने का माद्दा अपने दम पर रखती हैं। शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।
वर्ष 2007 में यह फिल्म आई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था। लगभग 80 करोड़ रुपए की कमाई उस वक्त फिल्म ने कर ली थी। फिल्म ओम शांति ओम में दीपिका पादुकोण ने इतना लाजवाब अभिनय किया था कि हर और उनकी तारीफ हो रही थी। इसके बाद तो उनके सामने फिल्मों की लाइन लग गई थी।
वैसे बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि शाहरुख खान के साथ नहीं, बल्कि सलमान खान के साथ दीपिका पादुकोण को अपनी पहली फिल्म करने का अवसर प्राप्त हुआ था। यदि वह फिल्म बन जाती तो शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण का डेब्यू Deepika Padukone Debut ना होकर सलमान खान के साथ हुआ होता।
दीपिका पादुकोण की ओर से खुद इसका खुलासा किया गया है। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान के साथ उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू जरूर किया, लेकिन उनसे भी पहले सलमान खान के साथ एक फिल्म करने का ऑफर उन्हें मिला था।
दीपिका पादुकोण ने बताया कि जब उन्हें सलमान खान के साथ फिल्म करने का ऑफर दिया गया था, तब वे कैमरे के सामने आने के लिए खुद को तैयार नहीं कर सकी थीं। यही वजह है कि उन्हें सलमान खान के साथ उस फिल्म को करने से इनकार करना पड़ा था।
सलमान खान के साथ वे उस फिल्म को कर नहीं पाई थीं। फिर भी दीपिका पादुकोण का कहना है कि सलमान खान के साथ जो फिल्म करने का ऑफर उन्हें मिला था, उसके लिए आज भी वे खुद को उनकी आभारी मानती हैं।
अपने बॉलीवुड करियर की सबसे पहली फिल्म सलमान खान के साथ करने का ऑफर दीपिका पादुकोण को मिला था, लेकिन उन्होंने इस मौके को गंवा दिया था। उसके बाद से आज तक दीपिका पादुकोण और सलमान खान को किसी भी फिल्म में साथ में काम करते हुए नहीं देखा गया है।
हालांकि, सलमान खान की फिल्म मैं और मिसेज खन्ना जब आई थी तो उस फिल्म में दीपिका पादुकोण को कैमियो करते जरूर देखा गया था। दीपिका पादुकोण की भूमिका सलमान खान की इस फ़िल्म में बहुत छोटी सी थी। उन्होंने इस फ़िल्म में रायना का किरदार निभाया था।
प्रेम सोनी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। मुख्य भूमिकाओं में इस फिल्म में सलमान खान के अलावा करीना कपूर और सोहेल खान थे। बॉक्स ऑफिस पर वैसे यह फिल्म कोई खास कमाल कर पाने में नाकाम रही थी।
अंतिम बार दीपिका पादुकोण को फिल्म छपाक में देखा गया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभाई थी। छपाक से दीपिका पादुकोण को उम्मीदें तो बहुत थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धराशाई हो गई थी। हालांकि, क्रिटिक्स ने दीपिका पादुकोण की भूमिका को इस फिल्म में जरूर सराहा।
यह भी पढ़े
दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे बहुत जल्द फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड अभिनेता और अपने पति रणवीर सिंह के ऑपोजिट इस फिल्म में दीपिका दिखेंगी। दीपिका पादुकोण का डेब्यू Deepika Padukone Debut शाहरुख खान के साथ जरूर हुआ, लेकिन यदि वे कैमरे का सामना करने के लिए तैयार होतीं तो उनका डेब्यू सलमान खान के साथ हुआ होता।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…