बॉलीवुड

वाराणसी: ‘धाकड़’ के प्रमोशन पर कंगना का बड़ा बयान, अर्जुन रामपाल की फिसली जुबान

Dhaakad girl Kangana Ranaut in Varanasi: बॉलीवुड अभिनेत्रि कंगना रनौत और अभिनेता अर्जुन रामपाल अपनी टीम के साथ फिल्म धाकड़ के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचे। बता दें कि धाकड़ फिल्म की पूरी टीम शाम 4:00 बजे के करीब विश्वनाथ कॉरिडोर पहुंची। जहां से उन लोगों ने विश्वनाथ कॉरिडोर को देखते हुए विधि विधान से बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए। इसी के साथ धाकड़ की टीम गंगा आरती में भी शामिल हुई।

टीम धाकड़ ने की मीडिया से बात

टीम धाकड़ दर्शन के बाद मीडिया से रूबरू हुए। जहां दोनों एक्टर्स ने फिल्म को लेकर अपने अपने बयान दिए। कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, ‘मैं अपनी फिल्म मणिकर्णिका के लिए भी काशी के मणिकर्णिका घाट पर आई थी, और हमारी फ़िल्म का गाना धाकड़, फ़िल्म के एक ऐसे कैरेक्टर पर फिल्माया गया है जिसका पुनर्जन्म होता है, और खास बात ये है कि इस किरदार को लॉन्च हमने फ़िल्म में काशी के मणिकर्णिका घाट पर किया है। इसलिए हम काशी आए अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए और हमने काशी विश्वनाथ के दर्शन भी किए।

तो वहीं इसमें अर्जुन रामपाल कहते हैं, पहली बार यहां आया हूं, हमेशा से ही यहां आने की चाहत है। मैं क्या ही कहूं। मुझे यहां से घाट में बनी ये माला भी गिफ्ट में मिली है। मैं हमेशा इस माला को पहने रखूंगा। मैं शिव का बहुत बड़ा भगत हूं। मैं अपनी फैमिली को लेकर यहां भी आऊंगा और ज्यादा समय बिताऊंगा। बहुत अच्छी दुर्भाग्य है हमारी, हमें ये मौका मिला। मैंने पहली बार ऐसी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ये अनुभव कमाल का रहा।

टीम के साथ कंगना की बहन भी पहुंची वाराणसी

हालांकि एक्टर्स का ये भी कहना ही कि फिल्म धाकड़ के गाने में फिर से जिंदा होने की कहानी है। लिहाजा, इस गाने को बनारस के मणिकर्णिका घाट पर रिलीज किया गया। ये फिल्म 20 मई 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बता दें कि फिल्म के प्रमोशन में टीम के अलावा डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ कंगना की बहन भी उनके साथ शामिल थीं। इस मौके पर सभी कलाकारों ने मां गंगा का पूजन-अर्चन भी किया।

Facebook Comments
Pooja Yadav

Share
Published by
Pooja Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago