बॉलीवुड

87 साल के हुए दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, परिवार वालों ने कुछ इस अंदाज़ में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Dharmendra attends puja on 87th birthday: आज बॉलवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 87 साल के हो गए हैं। उनके फैंस के लिए आज का दिन बहुत ही खास हैं। उन्हें इस मौके पर चारों तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। अभिनेता को बधाई देने के लिए प्रशंसक उनकी फिल्मों के दृश्य और संवाद भी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। अपने ज़माने के सुपरस्टार धर्मेंद्र को उनके बेटे, बेटी और पोते-पोतियों ने बर्थडे विश किया है। सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता धर्मेंद्र के साथ अपनी दो तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में धर्मेंद्र ने अर्थ टोन शर्ट पहन रखी है और सनी ब्लैक स्वेटर पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “हैप्पी बर्थडे पापा। लव यू।”

सोशल मीडिया पर अभिनेता धर्मेंद्र को मिल रही जन्मदिन की बधाईयाँ

बॉबी देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पिता धर्मेंद्र के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा, “मेरे पापा, द लेजेंड। आपका बेटा बनकर धन्य हूं।” बॉबी देओल ने हैशटैग “हैप्पी बर्थडे” के साथ पोस्ट को समाप्त किया और दिल और दिल के चेहरे वाले इमोजी जोड़े। एक्टर चंकी पांडे ने भी बॉबी देओल के कमेंट सेक्शन में धर्मेंद्र को बधाई दी, उन्होंने लिखा “जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे धरमजी।” ईशा देओल ने अपने पिता के लिए बर्थडे मैसेज लिखा, “हैप्पी बर्थडे पापा। खुश रहो, स्वस्थ रहो, मजबूत और फिट रहो। मैं आपसे प्यार करती हूं। आप हमारी ताकत हो।” सनी देओल के बेटे करण देओल ने भी अपने दादा को विश किया और लिखा, “माई सुपरहीरो। हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे दादाजी… लव यू।” प्रोड्यूसर फराह खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शबाना आज़मी और अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र की एक तस्वीर साझा की और धर्मेंद्र को बधाई दी।

Image Source: IshaDeol-Instagram

अभी भी बॉलवुड में एक्टिव हैं धर्मेंद्र

सुपरस्टार धर्मेंद्र के लिए वाकई उम्र एक नंबर हैं। वे 87 की उम्र में भी फिल्में कर रहे हैं। उनकी अगली आने वाली फिल्म का नाम रॉकी और रानी की प्रेम कहानी हैं। अभी हाल ही में वे दिल्ली में शूटिंग कर लौटे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जया बच्चन, शबाना आजमी, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आएंगे। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago