Dharmendra Reacts Salman Khan Snake Bite Incident: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन इससे ठीक पहले शनिवार रात को एक ऐसी खबर आई थी जिसने सलमान के फैन्स के होश उड़ा दिए थे। अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए सलमान अपने फार्म हाउस पहुंचे थे जहां उन्हें सांप ने काट लिया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में कुछ घंटे डॉक्टर्स की निगरानी में रहने के बाद सलमान अपना बर्थडे मनाने वापस पनवेल स्थित अपने फार्महाउस लौट आए।
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भी इस हादसे को सुन डर गए थे और एक्टर का हाल-चाल जानने के लिए उन्हें फोन किया था। धर्मेंद्र ने सलमान के बर्थडे पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए विश करते हुए उनके साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है। दरअसल सोमवार को धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की जिसपर एक यूजर ने कहा ‘धर्मेंद्र सर सलमान भाई को बर्थडे विश कर दो आप’। इसपर धर्मेंद्र ने जवाब दिया- ‘सलमान मेरे बेटे जैसा है। उसके दिल में भी मेरे लिए बहुत प्यार और इज्जत है। मैं उसके बर्थडे पर हमेशा प्रार्थना करता हूं और उसे शुभकामनाएं देता हूं। जब मैंने सांप के काटने की खबर सुनी तो मैं चिंतित हो गया था और तुरंत उसे कॉल किया था। वो ठीक है अब।’
धर्मेंद्र भी अब करीब छह महीने बाद अपने फार्महाउस पर वापस आ गए हैं। वे यहां प्याज की खेती कर रहे हैं। उन्होंने अपने खेतों का नजारा दिखाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था। कुछ समय पहले रणवीर सिंह के शो द बिग पिक्चर में सलमान ने धर्मेंद्र की खूब तारीफ की थी। उन्होंने कहा था- ‘मैंने हमेशा से धरम जी को फॉलो किया है। उनके चेहरे पर एक मासूमियत है। वो सबसे खूबसूरत शख्सियत हैं। उनकी मैनली बॉडी का तो मैं बहुत बड़ा फैन हूँ
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…