बॉलीवुड

सलमान खान को सांप काटने की खबर सुनकर घबरा गए थे धर्मेंद्र, सोशल मीडिया पोस्ट में कही ये बात

Dharmendra Reacts Salman Khan Snake Bite Incident: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन इससे ठीक पहले शनिवार रात को एक ऐसी खबर आई थी जिसने सलमान के फैन्स के होश उड़ा दिए थे। अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए सलमान अपने फार्म हाउस पहुंचे थे जहां उन्हें सांप ने काट लिया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में कुछ घंटे डॉक्टर्स की न‍िगरानी में रहने के बाद सलमान अपना बर्थडे मनाने वापस पनवेल स्थ‍ित अपने फार्महाउस लौट आए।

धर्मेंद्र ने फोन कर लिया हाल चाल(Dharmendra Reacts Salman Khan Snake Bite Incident)

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भी इस हादसे को सुन डर गए थे और एक्टर का हाल-चाल जानने के लिए उन्हें फोन किया था। धर्मेंद्र ने सलमान के बर्थडे पर उन्हें सोशल मीड‍िया के जर‍िए विश करते हुए उनके साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है। दरअसल सोमवार को धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की जिसपर एक यूजर ने कहा ‘धर्मेंद्र सर सलमान भाई को बर्थडे विश कर दो आप’। इसपर धर्मेंद्र ने जवाब दिया- ‘सलमान मेरे बेटे जैसा है। उसके दिल में भी मेरे लिए बहुत प्यार और इज्जत है। मैं उसके बर्थडे पर हमेशा प्रार्थना करता हूं और उसे शुभकामनाएं देता हूं। जब मैंने सांप के काटने की खबर सुनी तो मैं च‍िंत‍ित हो गया था और तुरंत उसे कॉल किया था। वो ठीक है अब।’

धर्मेंद्र भी अपने फार्महाउस लौटे

धर्मेंद्र भी अब करीब छह महीने बाद अपने फार्महाउस पर वापस आ गए हैं। वे यहां प्याज की खेती कर रहे हैं। उन्होंने अपने खेतों का नजारा दिखाते हुए एक वीड‍ियो भी शेयर किया था। कुछ समय पहले रणवीर सिंह के शो द ब‍िग पिक्चर में सलमान ने धर्मेंद्र की खूब तारीफ की थी। उन्होंने कहा था- ‘मैंने हमेशा से धरम जी को फॉलो किया है। उनके चेहरे पर एक मासूमियत है। वो सबसे खूबसूरत शख्स‍ियत हैं। उनकी मैनली बॉडी का तो मैं बहुत बड़ा फैन हूँ

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 day ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago