बॉलीवुड

पोते करन देओल की विनम्रता देख खुशी से फूला धर्मेंद्र का सीना, वीडियो पोस्ट कर बोले

Dharmendra shares grandson Karan Deol’s video: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र भले ही कुछ समय से फिल्मी दुनिया से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वे काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपनी तस्वीरें और विडीयोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पोते करन देओल का एक वीडियो शेयर किया, जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करन देओल आपने फैंस के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र की पोस्ट(Dharmendra shares grandson Karan Deol’s video)

धर्मेंद्र ने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट से करन का यह वीडियो पोस्ट कर उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, “करन, ये मिलनसार फितरत विरसे में नसीब हुई है तुझे, इसे ऐसे ही बनाए रखना। यह बहुत बड़ी नेमत है। लव यू!” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करन हैंगआउट करने के लिए बाहर निकलते हैं और तभी उनके फैंस उन्हें फोटोज खिंचवाने के लिए रोक लेते हैं। करन भी बिना कोई आनाकानी किए खुशी-खुशी फैंस के साथ फोटो खिंचवाते हैं और अपने नन्हें फैंस का दिल खोलकर स्वागत करते हैं।

बात करें वर्क फ्रंट की, तो करन देओल फिल्म ‘पल पल दिल के पास’  से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं। खबरों के मुताबिक, इन दिनों वे एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसके बाद वे डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म ‘अपने 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म के पहले भाग में धर्मेंद्र, सनी देओल व बॉबी देओल थे। अब दूसरे भाग में करन देओल को भी अपने दादा, पापा और चाचा के साथ स्क्रीन शेयर करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago