बॉलीवुड

इस फिल्म में काम ना मिलने पर बेहद गुस्सा हुए थे धर्मेन्द्र, नशे में धुत होकर किया था यह काम

Dharmendra was upset with Hrishikesh Mukherjee: सिनेमा जगत की बहुत सी ऐसी फिल्में हैं जो सदाबहार हैं और अपने जमाने की ब्लॉकबस्टर फिल्में रह चुकी हैं। इन फिल्मों ने कुछ ऐसे मुकाम हासिल किए की आज भी इनके डायलॉग और कहानी लोगों को मुंहजुबानी याद हैं। ऐसी ही एक बेमिसाल फिल्म थी ‘आनंद’(Anand) , जिसमें अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) व राजेश खन्ना(Rajesh Khanna) की शानदार अदायगी ने कुछ ऐसा समा बांधा था जिसे लोग आज तक भुला नहीं पाए। लेकिन एक ऐसा समय भी था जब बॉलीवुड के हीमैन यानि धर्मेन्द्र इस फिल्म में काम करने को बेहद बेताब थे।

क्या था पूरा वाक्या?

दरअसल, एक बार जब धर्मेन्द्र(Dharmendra) सोनी टीवी के मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में मेहमान बन कर पहुंचे थे तो उन्होनें इस फिल्म की मेकिंग के समय का किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया, “ऋषिकेश  ने मुझे ‘आनंद’ की कहानी सुनाई थी। वे इस फिल्म में मुझे कास्ट करने वाले थे, लेकिन आखिरी समय पर उन्होंने मेरी जगह राजेश खन्ना को ले लिया। जब मुझे इस बात का पता चला तो मैंने एक रात नशे की हालत में ऋषि दा को फोन लगाया और कहा कि यह फिल्म आप मुझे देने वाले थे, कहानी भी सुनाई थी फिर यह फिल्म उन्हें क्यों दे दी? उधर से आवाज आई ‘सो जाओ धरम, सुबह बात करेंगें। वे हर बार फोन रख देते थे और मैं बार-बार फोन करता रहता था।”

बता दें कि यह फिल्म 12 मार्च 1971 को रिलीज हुई थी और इसे बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायलॉग, बेस्ट एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट स्टोरी, जैसे कई फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago